फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Union Minister of State for Finance Shiv Pratap Shukla visit Basti

पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए हैं ऐतिहासिक कार्य, जीएसटी दरें व्यापारियों के अनुकूल

Sat, 16 Mar 2019 12:54 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for Finance Shiv Pratap Shukla visit Basti
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, सुरक्षा, विदेश नीति समेत हर मोर्चे पर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। जीएसटी की दरों को व्यापारियों के अनुकूल बनाकर राहत दी गई है। कानून व्यवस्था की स्थिति भी बेहतर हुई है। यह कहना है केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल का। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मंडलीय व्यापारी सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि पांच वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हर ओर विकास हुआ है। भाजपा सरकार व्यापारी हितों के लिए प्रतिबद्ध है। जीएसटी की दरों को व्यापारियों के अनुकूल बनाकर राहत दी गई है। मालवीय रोड स्थित एक मैरेज हाल में हुए सम्मेलन में वित्त राज्य मंत्री ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। अपील की कि व्यापारी समाज लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाए।
विज्ञापन


ताकि नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधान सेवक बनें। मोदी के प्रधानमंत्री बनने से विकास प्रक्रिया और तेज गति से आगे बढे़गी। भारत दुनिया के देशों में प्रतिष्ठित होगा। व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से व्यापारियों को निरंतर अवगत कराया जा रहा है। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राधेश्याम कमलापुरी ने व्यापारी समाज का आह्वान किया कि वे लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं, तभी भाजपा के संकल्प पूरे होंगे। व्यापारियों की समस्याएं प्राथमिकता से हल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन को अजय सिंह, पुष्पदत्त जैन, संतोष गोयल, राजेंद्र गौड़ आदि ने संबोधित किया। जिला सह संयोजक ऋषभ गुप्ता ने व्यापारियों की एकजुटता पर जोर दिया।  कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, महेश शुक्ल, आशीष उर्फ कल्लू बाबा, धर्मेंद्र जायसवाल, मोरार जी, अयोध्या प्रसाद, कृपाशंकर श्रीवास्तव, विश्वनाथ अग्रहरि, अमरनाथ कसौधन, कन्हैयालाल गुप्ता, बब्लू गुप्ता, मनोज गुप्ता, अखिलेश पाण्डेय, दिनेश अग्रहरि, अखिलेश पाण्डेय, आशीष मोदनवाल, अनूप चौधरी के साथ ही सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर के भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed