{"_id":"5cc9fd60bdec2207140c51bf","slug":"under-pass-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर से एयरपोर्ट तक आराम से भरिए फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर से एयरपोर्ट तक आराम से भरिए फर्राटा
Thu, 02 May 2019 01:46 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 02 May 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शहर से एयरपोर्ट या कुशीनगर तक जाने वाले यात्रियों को अब नंदानगर क्रासिंग पर लगने वाले जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। नंदानगर अंडरपास का दूसरा हिस्सा भी बुधवार को दोपहर में खोल दिया गया है। इससे नंदानगर और उसके आसपास की एक लाख से ज्यादा आबादी को राहत मिलेगी। अब वे अपने वाहनों से फर्राटा भरते हुए क्रासिंग को आराम से पार कर सकेंगे। नंदानगर से गोरखपुर शहर की तरफ आने के लिए अंडरपास पहले ही खोला जा चुका है।
15 करोड़ की लागत से बने अंडरपास का काम अक्तूबर 2018 में शुरू हुआ था। दोनों ओर से अंडरपास के खुल जाने के बाद अब इसका काम पूरा हो गया है। सरदारनगर के रहने वाले सुरेश निषाद ने बताया कि दवा के सिलसिले में अक्सर शहर आना होता है। क्रासिंग बंद होने की वजह से भीषण गर्मी में काफी परेशानी होती थी। अब इससे निजात मिलेगी। नंदानगर के हरिशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों का दाखिला आर्मी पब्लिक स्कूल में कराया है। विद्यालय जाने और आने के दौरान जाम में बच्चे गर्मी से परेशान हो जाते हैं। अब इससे राहत मिलेगी।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।