फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two students cought giving exam on the place of other examinee

दूसरों की जगह परीक्षा देते मिले विद्यार्थी 

Fri, 31 Mar 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 31 Mar 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two students cought giving exam on the place of other examinee
यूपी बोर्ड एग्जाम 2017 - फोटो : self
यूपी बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को दो परीक्षा केेंद्रों पर दो विद्यार्थियों के स्थान पर दूसरे परीक्षार्थी परीक्षा देते पकड़े गए। निरीक्षण करने गए सचल दल ने केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों और दो विद्यार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सचल दल की रिपोर्ट पर केंद्र व्यवस्थापकों को बदलकर परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति डीआईओएस ने बोर्ड से की है।
विज्ञापन


पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान परमज्योति इंटर कालेज रसूलपुर चकिया में सचल दल प्रभारी शिव कुमार दुबे की टीम ने परीक्षा केन्द्र पर छपेमारी की। निरीक्षण के दौरान एक हाल में प्रवेश पत्र और बोर्ड से भेजे गए कागजातों का मिलान करने पर पता चला कि परीक्षार्थी जितेंद्र कुमार गुप्ता की जगह पर दुर्गेश सिंह परीक्षा दे रहे हैं। केन्द्र व्यवस्थापक इस बाबत कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर सचल दल की टीम ने केंद्र व्यवस्थापक मंजू सिंह, कक्ष निरीक्षक जावीद, परीछा दे रहे छात्र दुर्गेश सिंह एवं जितेंद्र गुप्ता के खिलाफ  पीपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


वहीं कौशिल्या देवी कन्या इंटर कालेज मुड़िला का निरीक्षण करने पहुंचे प्रधानाचार्य डॉ आरपी सिंह की सचल दल टीम ने हाल संख्या दो में मंजू चौरसिया की जगह सोनी कुमारी उर्फ  साक्षी को परीक्षा देते पकड़ा। पूछताछ में छात्रा फर्जी निकली। उसने बताया कि परीक्षा केन्द्र के लिपिक रामललित के कहने पर वह उनके रिश्तेदार की जगह परीक्षा दे रही है। केन्द्र व्यवस्थापिका पुष्पा चौरसिया ने अपने हस्ताक्षर से फर्जी प्रवेश पत्र जारी किया है। इसके बाद सचल दल की टीम ने परीक्षार्थी, केन्द्र व्यवस्थापिका और लिपिक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराते हुए विद्यालय को डिबार घोषित करने के लिए बोर्ड को पत्र लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो केंद्र व्यवस्थापक बदले गए
दूसरे के नाम पर परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के पकड़े जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो केन्द्र व्यवस्थापकों को बदल दिया है। परमज्योति इंटर कालेज रसूलपुर चकिया की केन्द्र व्यवस्थापिका को बदलते हुए किशोर कुमार जायसवाल को नया केन्द्र व्यवस्थापक बनाया है जबकि कौशिल्या देवी कन्या इंटर कालेज मुडिला में सहायक अध्यापक सत्यदेव यादव को केन्द्र व्यवस्थापक बनाया गया।


तीन विद्यार्थी रस्टीकेट
बोर्ड परीक्षा में दोनों पॉलियों में तीन विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए। तीनों विद्यार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया। वहीं दोनों पॉलियों में 10958 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल में 9854 तथा इंटरमीडिएट में 1104 ने विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed