{"_id":"575f0d184f1c1bc44d11bc2c","slug":"two-quintle-polythin-has-been-cought","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब्त की गई दो क्विंटल पॉलिथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब्त की गई दो क्विंटल पॉलिथीन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
विजय चौराहे के पास पॉलिथीन की दुकान पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में छाप मारा गया।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। विजय चौराहा और पांडेय हाता में तकरीबन दो क्विंटल से ज्यादा पॉलिथीन जब्त की गई। पॉलिथीन की वजह से बरसात में नालियां चौक हो जाती हैं और लोगों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ता है।
सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह और सीओ कोतवाली अशोक पांडेय के नेतृत्व में सबसे पहले विजय चौराहे पर अभियान चलाया गया। यहां तकरीबन एक क्विंटल पॉलिथीन जब्त की गई। जिन दुकानदारों के यहां से पॉलिथीन मिली, उन्हें चेतावनी दी गई कि दोबारा उनकी दुकान पर पॉलिथीन मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद टीम पांडेय हाता पहुंची। यहां टीम के पहुंचते ही दुकानदार पॉलिथीन छिपाने में लग गए। हालांकि टीम ने यहां से भी एक क्विंटल के करीब ने पॉलिथीन जब्त की। सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह ने बताया कि पॉलिथीन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।