{"_id":"585989d64f1c1bd663e3a59b","slug":"two-loots-in-20-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मिनट में दो लूट से सनसनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मिनट में दो लूट से सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 21 Dec 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
सुशील।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस मिनट के अंतराल में दो व्यापारियों से लूटकर बदमाशों ने सनसनी फैला दी। कुई बाजार में मंगलवार की रात दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने असलहे के बल पर घटना को अंजाम दिया। दुस्साहसी लुटेरे बड़े आराम से एक के बाद दूसरी लूट करके फरार हो गए। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
सिकरीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक महुई के रहनेे वाले सुशील सिंह की कुई बाजार में किराने की दुकान है। मंगलवार को दुकान बंद कर वे बाइक से घर लौट रहे थे। कुई बाजार से कुछ ही आगे बढ़े थे कि दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने रोक लिया और तीन बदमाश उतरे और तमंचा सटा दिए। बदमाशों ने उनकी जेब में रखा 15 हजार रुपया और मोबाइल लूट ले गए। एक लूट के बाद दूसरी लूट भी बदमाशों ने की। पुलिस तो नहीं पहुंच सकी और बदमाश चौराहे के सहज सेवा केंद्र पहुंच गए। यहां पर कुई निवासी अरविंद बैठे हुए थे। पहले एक युवक उतरा और रिचार्ज कूपन मांगा।
अरविंद ने रिचार्ज न होने की बात कही तो तमंचा सटा दिया और फिर काउंटर में रखे नकदी मांगने लगा। अरविंद ने इंकार किया तो गाड़ी पर बैठे पर तीन युवक और पहुंच गए और तमंचा सटाकर काउंटर में रखा 40 हजार रुपया नकद, तीन लैपटॉप और मोबाइल लूट ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद बड़ी आसानी से बदमाश फरार हो गए और पुलिस सूचना के बाद भी नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने दोनों घटनाओं की एक ही तहरीर में शामिल करते हुए जांच में जुट गई है।