फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two lane road

दो सड़कें बनेंगी स्टेट हाइवे , 70 करोड़ होगा खर्च

Mon, 01 Jul 2019 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
two lane road
स्टेट हाइवे बनेगा पिपराइच-हाटा, पिपराइच-परतावल मार्ग
विज्ञापन

टीपी शाही
गोरखपुर। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र की दो सड़कों पिपराइच-हाटा तथा पिपराइच -परतावल मार्ग को स्टेट हाइवे बनाया जाएगा। इनके निर्माण पर लगभग 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग ने एस्टीमेट शासन को भेजा दिया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य शुरू होगा।
गोरखपुर के पिपराइच कस्बे से शुरू होकर कुशीनगर के हाटा कस्बे तक के पिपराइच -हाटा मार्ग की लंबाई 24.9 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर 43.25 करोड़ की लागत आएगी। पिपराइच-परतावल मार्ग 15.5 किलोमीटर लंबा है। इसके चौड़ीकरण पर 26.9 करोड़ खर्च होंगे। इसके बन जाने से गोरखपुर से महराजगंज की राह आसान हो जाएगी। अभी ये दोनों सड़कें सिंगल लेन हैं, इन्हें सात मीटर चौड़ा कर डबल लेन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
पिपराइच-हाटा तथा पिपराइच-परतावल मार्ग को डबल लेन कर स्टेट हाइवे बनाया जाएगा। एस्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। - एसपी सक्सेना, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed