{"_id":"5d1a61cb8ebc3e3cbc69952f","slug":"two-internation-smuggler-arrest-with-hemp-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, 27 लाख का गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, 27 लाख का गांजा बरामद
Tue, 02 Jul 2019 01:11 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
बरामद किया गांजा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट और नार्कोटिक्स विभाग की टीम ने रविवार रात सहजनवां के कालेसर के पास से दो अंतर्राष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 2.7 क्विंटल गांजा (कीमत करीब 27 लाख) बरामद किया। दो मोबाइल फोन, दो पैन कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, चार हजार रुपये भी बरामद किए गए। गांजा आसाम से ट्रेलर से लाया जा रहा था। टीम ने ट्रेलर को भी कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान असम के बरपेटा, पुबकलझार निवासी अनवर हुसैन (ट्रेलर चालक) और पुराभराल निवासी जियारूल हक के रूप में हुई।
विज्ञापन
एसटीएफ को असम से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग की सूचना मिली थी। एसएसपी एसटीएफ सत्यार्थ अनिरूद्घ पंकज ने गोरखपुर यूनिट को कार्रवाई की जिम्मेदारी दी। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ और नार्कोटिक्स की टीम सहजनवां के कालेसर में असम से आ रहे ट्रेलर का इंतजार कर रही थी। रविवार रात तीन बजे ट्रेलर पकड़ा गया।
विज्ञापन
एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि गांजे को वे संतकबीरनगर ले जा रहे थे। वहां के दो लोगों फोन नंबर मिला था, उन्हीं को फोन करके गांजा सौंपना था। बताया कि असम के फजल और जाहिद ने मैजिक गाड़ी गांजा भेजा था। जिसे दोनों ने ट्रेलर में लोड किया था। एसटीएफ अब गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन