फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two injurd in fight

जमीन के विवाद में बड़े भाई, भाभी और भतीजे को चाकू घोंपा, गंभीर

Fri, 20 Sep 2019 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
two injurd in fight
गुलरिहा इलाके में चाकू से घायल भतीजा।
जमीन के विवाद में बड़े भाई, भाभी और भतीजे को चाकू घोंपा, गंभीर
विज्ञापन

भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के बखरैती गांव में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे के करीब पट्टे की जमीन के विवाद में कलयुगी छोटे भाई दिवाकर निषाद ने बड़े भाई, भतीजा और भाभी पर चाकू से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आए आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
गुलरिहा पुलिस के मुताबिक रामू निषाद की पीठ पर चाकू से हमला किया गया। रामू को गंभीर घाव हुए हैं। फूलमती और दीपक के हाथ और गले के पास चाकू लगा है। बखरैती गांव में पप्पू निषाद, दिवाकर, जितेंद्र, श्यामू और रामू सगे भाई है। रामू, दिवाकर और पप्पू के बीच पट्टे की जमीन के बंटवारे को लेकर सालों से विवाद चल रहा है। रामू सबसे बड़ा है। वह चारों भाई से अलग रहता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी भाइयों में विवाद हुआ। इसी बात पर पप्पू, दिवाकर तथा रामू निषाद में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दिवाकर ने बड़े भाई रामू, भतीजा दीपक तथा भाभी फूलमती देवी को चाकू मार दिया। इसके बाद दिवाकर निषाद भागने लगा। शोर सुनकर आए गांव वालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मारपीट में दूसरे भाई पप्पू निषाद को भी चोट आई है। उसका हाथ टूट गया है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दिवाकर निषाद को गुलरिहा पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ दिया था
बुधवार को भी भाइयों में विवाद हुआ था। रामू और पप्पू थाने पर भी गए थे लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामले को रफा दफा कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह फिर दोनों में मारपीट हो गई। यदि पुलिस ने मामले को गंभीरता लिया होता को मारपीट या फिर चाकूबाजी की नौबत नहीं आती। लेकिन गंभीरता को समझे बिना समझौते के बाद पुलिस चैन से बैठ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed