फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two arrested in fraud case

फर्जी कंपनी खोलकर करोड़ों की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2019 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
two arrested in fraud case
फर्जी कंपनी खोलकर करोड़ों की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। एचीवर्स मेगामार्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्जी कंपनी खोलकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के दो आरोपियों को तिवारीपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गैंग से जुड़े दो लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। दो अन्य फरार साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान दाउदचक निवासी शमीम अहमद और नरसिंहपुर निवासी शनि कुमार के रूप में हुई। पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ व सीओ कोतवाली बीपी सिंह ने बताया कि अलीनगर निवासी व्यापारी अब्दुल कदीर के साथ दस लाख रुपये की ठगी हुई थी। शिकायत पर पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। आरोपी डेली कलेक्शन के नाम पर रुपये लेते थे और दो साल बाद दोगुने कर लौटाने का वादा करते थे। समयावधि पूरा होने पर जब लोगों को रुपये वापस नहीं मिले तो एक व्यापारी ने शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शादाब अख्तर और उसके पांच साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में नसीम अहमद और मोहम्मद तलहा की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है। इसी बीच मुखबिर से थानेदार सत्य प्रकाश को दो आरोपियों के नरसिंहपुर में होने की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपी शादाब अख्तर और मोहम्मद तारिक फरार हैं, इनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed