फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   turtles traffickers busted in gorakhpur, police arrest two women with 21 turtles

गोरखपुर: मछुआरों की समझदारी, तस्करों पर पड़ी भारी, 21 कछुए समेत दो महिलाएं धरी

Tue, 03 Dec 2019 02:17 PM IST
विजय जैन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर ( उनवल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर ( उनवल)। Published by: विजय जैन Updated Tue, 03 Dec 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
turtles traffickers busted in gorakhpur, police arrest two women with 21 turtles
नगर पंचायत उनवल स्थित आमी पुल पर लगभग 21 कछुओं समेत दो महिलाएं पकड़ीं - फोटो : amarujala
गोरखपुर के उनवल से बड़ी खबर आ रही है। मछुआरों की समझदारी और तत्परता से नगर पंचायत उनवल स्थित आमी पुल पर लगभग 21 कछुओं को बरामद किया गया। साथ में ही तस्करी की फिराक में दो महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार की रात में ही दोनों महिलाओं ने आमी नदी जाल डाल दिया था। सुबह करीब 10 बजे उनवल के ही मछुआरे द्वारिका , ब्रह्मदेव, निरजा, बिरजू, मुनीम, छांगुर मछली मारने के लिए आमी नदी में जाल डाले थे। इसी बीच मछुआरे द्वारिका का पैर किसी ठोस चीज पर पड़ा। देखा तो पानी के अंदर बड़ी संख्या में जाल में कछुआ फंसे थे। उन्हें निकाल कर पुल पर लाया गया। इसी बीच इसकी सूचना 100 नंबर पर दी गई।
विज्ञापन


मौके पर उनवल चौकी इंचार्ज अमिक राय भी पहुंच गए। उन्होंने लगभग 12 की संख्या में कछुओं को गांव वालों के साथ वापस पानी में डाल दिया। लगभग 9 कछुओं को अपने साथ लेते गए। वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें सौंप देंगे। पास में ही खड़ी दो अज्ञात महिलाओं को भी पुलिस की टीम अपने साथ लेते गए आरोप है कि दोनो महिलाएं कछुओं की तस्करी के फिराक में थी। इन्होंने ही जाल डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed