फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   trespassing on gda srick

अतिक्रमण पर चला जीडीए का डंडा

Mon, 03 Oct 2016 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 03 Oct 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
trespassing on gda srick
जीडीए ने तारामंडल रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान अपना समान हटाते लोग। - फोटो : Rajesh Kumar
जीडीए की टीम ने सोमवार को देवरिया बाईपास से भगत चौराहे तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सड़क के दोनों ओर जेसीबी से अवैध कब्जे हटवाए गए। ग्रीन बेल्ट से टीम ने पक्के निर्माण समेत करीब 50 झुग्गी-झोपड़ियों से ढहाया।
विज्ञापन


 देवरिया बाईपास, तारामंडल आदि क्षेत्रों में लोगों ने ग्रीन बेल्ट पर सरिया, सीमेंट, मोरंग, गिट्टी आदि डालकर कब्जा कर रखा है। एई राकेश प्रताप और एई एसपी अरविंद की अगुवाई में जीडीएम टीम ने सोमवार को सबसे पहले संजय ट्रेडर्स के अतिक्रमण को हटाया। यहां पर जेसीबी से काफी तोड़फोड़ की गई। दुकान के आगे डाले गए टीनशेड को ढहाया गया। बगल के नाले पर पास के भवन स्वामी ने अतिक्रमण कर रखा था।
विज्ञापन


इसे भी हटवाया गया। ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर रखे गए गिट्टी, बालू, मोरंग आदि को इधर-उधर फेंक दिया गया। झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ दिया गया। एई राकेश प्रताप ने बताया कि सिद्धार्थपुरम व सिद्धार्थ इक्लेव में दो अवैध निर्माण भी ध्वस्त किया गया है। सड़क की पटरी पर कमरे का निर्माण करवाया गया था, जिसे हटवा दिया गया है।  बताया कि संजय ट्रेडर्स, अभिलाषा ट्रेडर्स, उत्कर्ष ट्रेडर्स, जायसवाल स्टील सहित 50 झुग्गी-झोपड़ी पर ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण करने को लेकर कार्रवाई हुई है। टीम में जेई ज्ञानेश्वर सिंह, रंजीत सिंह, यशपाल सिंह, रामेश्वर दुबे आदि शामिल थे। जीडीए उपाध्यक्ष अवधेश तिवारी ने बताया कि 4, 5 अक्टूबर को भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed