{"_id":"5703de6f4f1c1bff24c811c9","slug":"trama-senter-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉमा सेंटर को मिला ‘ऑक्सीजन’, 70 कर्मचारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉमा सेंटर को मिला ‘ऑक्सीजन’, 70 कर्मचारी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में संविदा कर्मचारियों के हटाए जाने के बाद लड़खड़ाई व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। ट्रॉमा सेंटर में 70 कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है और उनकी निगरानी खुद एसआईसी कर रहे हैं। मंगलवार को एसआईसी ने चेकिंग की तो दो वार्ड ब्वाय गैर हाजिर मिले जिसके वेतन काटने की कार्रवाई करने के साथ ही अन्य स्टाफ को चेतावनी दी।
31 मार्च को अनुबंध खत्म होने पर 98 कर्मचारियों की सेवा समाप्त हो गई। अचानक ट्रॉमा सेंटर से कर्मचारी हटने के बाद आनन फानन कुछ कर्मचारियों की व्यवस्था की गई। मगर पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से मरीजों की परेशानी बढ़ने लगी। इसके बाद एसआईसी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों से कर्मचारियों की लिस्ट मंगाकर ट्रॉमा सेंटर के लिए तैनाती शुरू कर दी।
अब 70 कर्मचारी ट्रॉमा सेंटर में तैनात कर दिए गए हैं ताकि मरीजों को परेशानी न झेलनी पड़े। एसआईसी डॉ. एमक्यू बेग ने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर शिकायतें आने लगी थी जिसके बाद मंगलवार को निरीक्षण किया गया। कुछ कर्मचारी ड्यूटी को लेकर लापरवाही बरत रहे थे उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी की रोजाना जांच की जाएगी और गैरहाजिर मिलने, लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।