{"_id":"5d13ad068ebc3e3c71462072","slug":"train-time-changed-gorakhpur-city-news-gkp311696972","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से बदल जाएगा कई ट्रेनों का समय, नई सारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से बदल जाएगा कई ट्रेनों का समय, नई सारिणी जारी
Thu, 27 Jun 2019 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों के समय में बदलाव
- फोटो : Social Media
पूर्वोत्तर रेलवे ने नई समय सारिणी जारी कर दी है जो एक जुलाई से लागू हो जाएगी। कुछ ट्रेनों को सुपरफास्ट कर दिया गया है। साथ ही कुछ का ट्रेन नंबर भी बदल गया है। ऐसे में अगर आप एक जुलाई के बाद ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 19061/19062 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अब सुपरफास्ट हो गई है। तीन अक्तूबर से 19061 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस का नंबर 22975 और 25 अक्टूबर से 19062 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का नंबर 22976 हो जाएगा। यह ट्रेन अब बांद्रा टर्मिनस से सुबह 5.25 बजे छूटकर दूसरे दिन 11 बजे रामनगर पहुंचेगी। इसी प्रकार रामगनर से यह गाड़ी शाम 04.30 बजे छूटकर दूसरे दिन रात 10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन
नए समयसारिणी से प्रस्थान करेंगी, पहुंचेंगी ट्रेनें
ट्रेन संख्या 15105/15106 की सीधी सेवा छपरा-नौतनवां-छपरा तक एक ही नंबर से एक जुलाई से परिवर्तित समय सारिणी के अनुसार होगी। 15105 छपरा-नौतनवां ट्रेन छपरा से 06.30 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से 11 बजे छूटकर नौतनवां 13.55 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 15106 नौतनवां-छपरा नौतनवां से 14.40 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से 17.10 बजे छूटकर छपरा 21.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 12492 जम्मूतवी-बरौनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक जुलाई से जम्मूतवी से 17.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 09.25 बजे सीतापुर, 14.50 बजे गोरखपुर, 15.43 बजे देवरिया सदर, 16.35 बजे सीवान और छपरा से 18.15 बजे छूटकर 22.45 बजे बरौनी पहुंचेगी।
इसी तरह 12559 मंडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस मंडुवाडीह से 19.40 बजे के स्थान पर 19.55 बजे प्रस्थान करेगी। 12560 नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस मंडुवाडीह 7 बजे के स्थान पर 06.50 बजे पहुंचेगी। 22132 मंडुवाडीह-पुणे एक्सप्रेस मंडुवाडीह से 4.15 बजे के स्थान पर 4.10 बजे प्रस्थान करेगी। 15118 मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस मंडुवाडीह 20.35 बजे के स्थान पर 20.25 बजे पहुंचेगी।
12004 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन 12.40 बजे के स्थान पर 12.45 बजे पहुंचेगी। 22453 लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से 14.40 बजे के स्थान पर 14.25 बजे प्रस्थान करेगी। 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन 13.10 बजे के स्थान पर 15.05 बजे पहुंचेगी। 15044 काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन 18.45 बजे के स्थान पर 19.25 बजे पहुंचेगी। 55125 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी मंडुवाडीह से 06.05 बजे के स्थान पर 6.00 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी तरह 55127 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी मंडुवाडीह से 12.10 बजे के स्थान पर 12.00 बजे प्रस्थान करेगी। 75016 नौतनवा-गोरखपुर डेमू गाड़ी नौतनवा से 18.40 बजे के स्थान पर 18. 45 बजे प्रस्थान करेगी और 55052 नौतनवा-गोरखपुर सवारी गाड़ी नौतनवां से 19.55 बजे के स्थान पर 20.00 बजे प्रस्थान करेगी।