फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   train

ट्रेन का विकल्प सिर्फ फार्म पर, आरक्षित टिकट में नहीं

Tue, 01 Oct 2019 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
train
ट्रेन का विकल्प सिर्फ फार्म पर, आरक्षित टिकट में नहीं
विज्ञापन

राजन राय
गोरखपुर। वेटिंग टिकट पर विकल्प योजना के तहत तीन श्रेणियों में नई वैकल्पिक ट्रेन चुनने की व्यवस्था रेलवे ने भले कर दी, मगर रिजर्वेशन सिस्टम के कंप्यूटर में फीडिंग न होने की वजह से यह सुविधा यात्रियों को नहीं मिल रही है। इस विकल्प को रिजर्वेशन फार्म तक मेें छाप दिया गया और रेलवे बोर्ड ने सभी को सर्कुलर भी जारी कर दिया है।
सर्कुलर के मुताबिक इस नई व्यवस्था के तहत जिस ट्रेन में वेटिंग टिकट बुक है, उससे 12 घंटे, 24 घंटे और 48 घंटे में आने वाली ट्रेन में आरक्षण का विकल्प मिल जाएगा। सोमवार को आरक्षण केंद्र पर टिकट बुक कराने गए यात्री सुशील पांडेय ने कुशीनगर एक्सप्रेस में बर्थ वेटिंग होने पर जब फार्म भरकर विकल्प की नई सुविधा देने की मांग की तो आरक्षण क्लर्क ने बताया कि ताजे सर्कुलर के मुताबिक फीडिंग क्रिस (सेंट फॉर रेलवे इन्फारमेशन सिस्टम) ने अभी कंप्यूटर में नहीं की है। अभी तक जिस ट्रेन में वेटिंग टिकट होता था, उसके छूटने से 24 घंटे के भीतर आने वाली ट्रेनों में ही बर्थ आरक्षित का विकल्प दिया जा सकता था। अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। बर्थ खाली होने पर मूल ट्रेन के छूटने से 48 घंटों के भीतर संचालित ट्रेनों में बर्थ आरक्षित हो सकती है। विकल्प योजना के तहत उस रूट पर जिस ट्रेन में बर्थ खाली होगी, उसमें रिजर्वेशन शिफ्ट हो जाता है और मोबाइल पर मैसेज भी आता है। पीएनआर सहित अन्य डिटेल वहीं रहते हैं।
विज्ञापन

इनसेट
हिंदी फार्मेट नहीं छपी सूचना
विकल्प की नई सुविधा को लेकर आरक्षण फार्म में भी चूक हो गई है। अंग्रेजी में तो नया सर्कुलर छप गया है लेकिन हिंदी में पुराने ही निर्देश छपे हैं।
कोट
रेलवे बोर्ड का सर्कुलर सभी जोन के लिए जारी किया गया है। क्रिस ने इसे अपडेट नहीं किया है। क्रिस को पत्र लिखकर सिस्टम अपडेट कराया जाएगा। जल्द ही विकल्प स्कीम की नई सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी। आरक्षण फार्म में हिंदी में भी नया सर्कुलर छपवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed