फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   train

बुजुर्ग और दिव्यांग को ट्रेन में चढ़ने में होगी आसानी

Fri, 26 Jul 2019 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
train
रेलवे स्टेशन पर इसी तरह का फोल्डेबल रैम्प रखा जाएगा।
दिव्यांग व बुजुर्गों का ट्रेन से चढ़ना-उतरना होगा आसानी
विज्ञापन

गोरखपुर। अब दिव्यांग, बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में दिक्कत नहीं होगी। प्लेटफॉर्म पर फोल्डेबल रैंप लगाए जाएंगे। इस रैंप पर 250 किलोग्राम का वजन जा सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से सेफ्टी लॉक लगाए गए हैं ताकि उतरते समय रैंप खिसक न पाए। देश के कई रेलवे जोन में फोल्डेबल रैंप उपलब्ध करा दिए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

दिव्यांग, बीमार और बुजुर्ग यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन पर व्हीलचेयर की व्यवस्था है। इस वर्ग के लोगों के साथ आया व्यक्ति यात्री मित्र कार्यालय में अपना परिचय पत्र जमाकर व्हीलचेयर निशुल्क ले सकता है। लेकिन प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद इन यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में दिक्कत होती है। फोल्डेबल रैप इस समस्या से निजात दिलाएगा। इसे प्लेटफॉर्म और ट्रेन की ऊंचाई के बीच आसानी से एडजस्ट किया जा सकेगा। यात्री मित्र कार्यालय से व्हीलचेयर के साथ ही फोल्डेबल रैंप की भी डिमांड की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed