{"_id":"5d1a2d548ebc3e3c9e79ecdd","slug":"train-fair-gorakhpur-news-gkp312284042","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से रेल सफर होगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से रेल सफर होगा महंगा
विज्ञापन
महंगी हुई ट्रेन से केरल की यात्रा
गोरखपुर। केरल का सफर करने वाले यात्रियों अब ज्यादा किराया देना पड़ेगा। केरल में बाढ़ की त्रासदी को देखते हुए वहां जाने वाली सभी ट्रेनों के एसी टिकट पर एक फीसदी फ्लड सेस लगाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दी है। फर्स्ट क्लास का टिकट कैंसल कराने पर भी एक फीसदी शुल्क वापस नहीं होगा। मालगाड़ियों में ढोए जाने वाले माल पर भी .25 फीसदी चार्ज लगेगा।
गोरखपुर से केरल के लिए सिर्फ एक ट्रेन (गोरखपुर-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस) चलती है, जिसमें करीब 400 यात्री एसी श्रेणी में सफर करते हैं। बढ़ा हुआ किराया सभी जोन में एक जुलाई के बाद लागू होना था लेकिन सोमवार को इसे अपडेट नहीं किया जा सका था। माना जा रहा है कि सप्ताह भर में इसे लागू करा दिया जाएगा। आरक्षण पर्यवेक्षक ने बताया कि साफ्टवेयर में अभी नया सर्कुलर अपडेट नहीं है। अपडेट होते ही अतिरिक्त चार्ज किराए में जुड़ जाएगा।
-
एसी सेकेंड में 38 रुपये ज्यादा लगेगा
गोरखपुर-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस में एसी थ्री टियर के चार और एसी सेकेंड का एक कोच लगता है। गोरखपुर से त्रिवेंद्रम का एसी सेकेंड का वर्तमान किराया 3795 रुपये है। अब केरल फ्लड सेस के रूप में 38 रुपये (एक फीसदी) अतिरिक्त देना पड़ेगा। यह चार्ज टिकट पर अलग से प्रिंट होकर आएगा।
विज्ञापन
त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस में किराए का स्लैब
श्रेणी वर्तमान बढ़ा
एसी सेकेंड 3795 3833
एसी थ्री टियर 2535 2560