{"_id":"5d20cdfb8ebc3e6ca164f1d7","slug":"train-derail-gorakhpur-news-gkp3128976166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदारनगर में मालगाड़ी के नौ डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदारनगर में मालगाड़ी के नौ डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
सरदारनगर स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई।
- फोटो : GORAKHPUR DEHAT
सरदारनगर में मालगाड़ी के नौ डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनें प्रभावित
सरदारनगर (गोरखपुर)/देवरिया। छपरा से गोरखपुर आ रही मालगाड़ी के नौ डिब्बे शनिवार की शाम 5.10 बजे सरदारनगर रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गए। मेन लाइन पर मालगाड़ी के डिरेल होने से अप लाइन पर घंटों परिचालन बाधित रहा। ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। देर रात तक सेवाएं सुचारु नहीं हो सकीं थीं। सीवान- थावे सवारी ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। कुछ डिब्बों के पहिए के टूट जाने से दो लाइनें ब्लाक हो गईं। इस कारण ट्रेनों को भटनी और कैंट में रोक दिया गया।
मालगाड़ी के डिरेल होने की सूचना मिलते ही रेलवे के अफसर मौके पर पहुंचे। मेन ट्रैक बाधित होने के चलते गोरखपुर की तरफ जाने वाली ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। बिहार संपर्क क्रांति को चौरीचौरा, वैशाली सुपरफास्ट को देवरिया सदर, एक मालगाड़ी को बैतालपुर रेलवे स्टेशन, दादर और मौर्य एक्सप्रेस भटनी में और वाराणसी पैसेंजर सलेमपुर में घंटों खड़ी रही। भाटपाररानी और बनकटा में भी ट्रेनों को रोकना पड़ा। ट्रेनों के अचानक रोके जाने यात्री परेशान रहे। मुंबई से परिवार लेकर देवरिया आ रहे हरेंद्र पाल ने बताया कि ट्रेन समय से भटनी स्टेशन तक पहुंच गई थी। अभी सही जानकारी नहीं हो पा रही कि ट्रैक कब तक बहाल होगा। वैशाली से सफर कर रहे सुरेश, संदीप मिश्र आदि ने बताया कि ट्रेन पहले ही लेट थी। अब अचानक रोक दिए जाने परेशानी बढ़ गई है। देवरिया के स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि डिरेल हुए डिब्बों को उठाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच हर स्टेशन पर अप लाइन की ट्रेनों को रोक दिया गया है। डाउन लाइन पर ट्रेन का संचालन हो रहा है।
सूचना पर रवाना की एआरटी
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने की जानकारी मिलते ही गोरखपुर से दुर्घटना सहायता ट्रेन एआरटी सरदारनगर के लिए रवाना कर दी गई। एआरटी के पहुंचते ही डिब्बों को पटरी पर लाने का काम शुरू हो गया। इस दौरान आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। कुछ ट्रेनों को धीरे-धीरे निकाला गया डिबरुगढ़, चंडीगढ़ और जनसेवा एक्सप्रेस को सीवान, थावे और कप्तानगंज के रास्ते चलाया गया। दो घंटे बाद करीब 7.15 बजे 50 डिब्बों को गोरखपुर रवाना किया गया।
विज्ञापन
59 बोगियों वाली थी मालगाड़ी
59 बोगियों वाली मालगाड़ी ट्रैक नंबर दो से छपरा से गोरखपुर आ रही थी। अभी उसकी 50 बोगियां पार हो पाई थीं लेकिन बाकी बोगियां ट्रैक नंबर एक पर चली गईं। सबसे पीछे की बोगी के पहिए अलग-अलग हो गए। इससे वहां काम कर रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे। हादसे की सूचना स्टेशन मास्टर ने आला अधिकारियों को दी। थोड़ी देर में दल-बल के साथ गोरखपुर से राजेंद्र कुमार और सिग्नल अधिकारी संजय सिंह, टीआई अजीत कुमार, आरपीएफ देवरिया के अभय राय मौके पर पहुंच गए।
कोट::::
छपरा से आ रही मालगाड़ी शाम 5.12 बजे सरदारनगर पर इंट्री कर रही थी कि इंजन से छठे वैगन के चार पहिए पटरी से उतर गए। इससे उप लाइन बाधित हो गई है। डाउनलाइन से काशन देकर ट्रेनों को रवाना किया जा रहा है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। : पंकज सिंह, सीपीआरओ