{"_id":"551704de97cda288abfb0973aab43254","slug":"traffic-problem-in-gorakhpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो रास्ते हुए वन-वे, छह पर नहीं चलेंगी कारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो रास्ते हुए वन-वे, छह पर नहीं चलेंगी कारें
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आईजी की तरफ से तैयार किया गया प्लान सोमवार से लागू होगा। ट्रैफिक पुलिस ने दो रास्तों को वन-वे करने के साथ ही बैंक रोड समेत छह रास्तों पर चार पहिया और रिक्शों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर की ओर से आने वाली बसों को भी निर्धारित रूट से ही शहर में एंट्री मिलेगी। पुलिस ने केवल अपने हिस्से का प्लान ही लागू किया है। जीडीए, नगर निगम, आरटीओ, बिजली विभाग के अपने हिस्से का काम कर लेने पर पूरा प्लान लागू हो जाएगा।
इन रास्तों को किया गया वन-वे
सिटी मॉल से कॉमर्ल स्कूल की तरफ जाने वाले रास्ते को वन-वे किया गया है। सिटी मॉल की ओर से दो पहिया और चार पहिया वाहन पुलिस लाइंस की तरफ से निकाले जाएंगे। दूसरी तरफ से कोई वाहन नहीं आ पाएगा। इसी तरफ रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने से होते हुए रिक्शा, दो पहिया और चार पहिया वाहन यूनिवर्सिटी चौराहे की ओर आएंगे। दूसरे तरफ से गाड़ियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
इन रास्तों पर बदली आवागमन की व्यवस्था
विज्ञापन
देवरिया की तरफ से बसें खोराबार बाईपास के रास्ते पैड़लेगंज, मोहद्दीपुर होते हुए शहर में आएंगी। देवरिया जाने के लिए मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, खोराबार होते हुए जाएंगी।

- अग्रसेन तिराहे से गांधी गली की ओर जाने वाली सड़क पर चार पहिया वाहन और रिक्शों पर प्रतिबंध रहेगा।
- विजय चौराहे से खोवा मंडी गली की ओर जाने वाली सड़क पर चार पहिया वाहन और रिक्शा नहीं चलेगा।
- घोष कंपनी चौराहे से सभी तीन पहिया, चार पहिया वाहन और रिक्शे कोतवाली नखास होते हुए गीता प्रेस रोड पर जाएंगे
- गीता प्रेस रोड से रेती चौक, घोष कंपनी होते हुए चार पहिया वाहन और रिक्शे शास्त्री चौक की ओर जाएंगे।
- हार्बर्ट बंधे से सभी तरह के भारी व हल्के व्यावसायिक वाहन नगर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे।
- गणेश चौराहे से विजय चौक और अग्रसेन तिराहे की ओर जाने वाले सभी तीन पहिया और चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
देवरिया की तरफ से बसें खोराबार बाईपास के रास्ते पैड़लेगंज, मोहद्दीपुर होते हुए शहर में आएंगी। देवरिया जाने के लिए मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, खोराबार होते हुए जाएंगी।
- कुशीनगर से आने वाली बसें कूड़ाघाट तिराहा से मोहद्दीपुर होते हुए आएंगी और वापस इसी रूट से जाएंगी।
- वाराणसी की ओर से आने वाली बसें नौसढ़, टीपी नगरए पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहे से होकर आएगी वहीं जाने वाली बसें इसी रास्ते से जाएंगी।
- संतकबीरनगर की ओर से बसें नौसढ़, टीपी नगर, पैडलेगंज, छात्रसंघ से आएंगी व इसी रास्ते जाएंगी।
- फरेंदा, महराजगंज से आने वाली बसें बरगदवा बाईपास से होते हुए खजांची पादरी बाजार मोहद्दीपुर से होकर आएंगी और इसी रास्ते जाएंगी।