{"_id":"58b97e044f1c1b8759831889","slug":"traffic-in-mohaddipur-and-police-lines","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाद्दीपुर और पुलिस लाइन में ट्रैफिक जाम, लोग हलाकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाद्दीपुर और पुलिस लाइन में ट्रैफिक जाम, लोग हलाकान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 04 Mar 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस के पास लगा जाम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलिंग पार्टियों को रवानगी के लिए शुक्रवार की सुबह ही गोरखपुर यूनिवर्सिटी गेट पर दर्जनों बसें आकर खड़ी हो गई थीं। इसके चलते शहर के कुछ हिस्सों में जाम लगने लगा, जो दोपहर तक लोगों को परेशान करता रहा। मोहाद्दीपुर, पुलिस लाइंस और पैडलेगंज चौराहे पर लोग जाम में सांसत झेलते मिले। मोहद्दीपुर में लोगों ने जाम से बचने के लिए गलियों में मोटर साइकिल घुसाई तो वहां पर भी उन्हें जाम का सामना करना पड़ा।
मोहाद्दीपुर में छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसकर रेंग रहे थे। इनमें सवार हर कोई जाम से जल्द निकलने के प्रयास में था। सेकेंडों का रास्ता पार करने में 15-20 मिनट का समय लग रहा था। धूप तेज होने से जाम में फंसे लोगों को गर्मी ने भी सताया। कुछेक जगह पर पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाते हुए देखा गया। लेकिन यह उनके बस की बात नहीं थी। वाहनों का जमावड़ा सभी ओर फैला हुआ था। जाम के चलते पुलिस बैरियर भी कई बार वाहनों के टकराने से गिरे। बाइक सवार जाम में चोट लगने तो कारवाले गाड़ी में रगड़ लगने से बचते हुए किसी तरह आगे बढ़ने में जुटे हुए थे।