{"_id":"578a924a4f1c1b504013d671","slug":"to-enter-in-pm-s-rally-place-four-step-of-inspection-will-have-to-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चरण की जांच के बाद परिसर में मिलेगा प्रवेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार चरण की जांच के बाद परिसर में मिलेगा प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
narendra modi
- फोटो : p
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्टिलाइजर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री की रैली में आने वाले लोगों को चार चरण की प्रवेश के बाद परिसर में एंट्री मिलेगी। शनिवार की शाम आईजी मोहित अग्रवाल ने गोरखनाथ मंदिर के साथ ही रैली और शिलान्यास के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली। सुरक्षा से संबंधित कई बिंदुओं पर उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की।
शनिवार शाम आईजी मोहित अग्रवाल फर्टिलाइजर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर से फर्टिलाइजर के बीच हर सुरक्षा के हर बिंदु की जानकारी लेने के साथ ही रैली में झोला व बैग लेकर आने पर प्रतिबंध लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा जांच किसी को परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
आईजी ने बारिश का मौसम देखते हुए बैरिकेडिंग को मजबूत करने का निर्देश दिया। पंडाल, मंच की व्यवस्था और शिलान्यास स्थल का जायजा लेने के बाद चार चरण में हर व्यक्ति की तलाशी लेने को कहा। आईजी ने एसएसपी रामलाल वर्मा को बताया कि बिना पास के किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल तक न जाने दिया जाए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सुरक्षा की तैयारी पूरी की जा रही है। हर पहलू पर ध्यान देने के साथ ही विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। बिना पास किसी को भी फर्टिलाइजर और गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
- मोहित अग्रवाल, आईजी