फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   To aware voters stickers stick on 150 auto

ऑटो से भी वोटर्स को किया जा रहा जागरूक

Wed, 25 Jan 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 25 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
To aware voters stickers stick on 150 auto
सीआरडी पीजी कॉलेज में मतदाताओं को जागरूक करने को छात्राओं ने रैली निकाली। - फोटो : Rajesh Kumar
अपने वोट की ताकत पहचानें, अपने मत का करें प्रयोग। मतदाताओं को जागरूक करने वाले ऐसे स्लोगन लिखे 150 ऑटो मंगलवार को आरटीओ दफ्तर से रवाना किए गए। डीएम सन्ध्या तिवारी, एसएसपी रामलाल और आरटीओ राकेश सिंह ने इन ऑटो को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर मतदाता जारूकता कार्यक्रम के तहत आरटीओ परिसर में 150 ऑटो एकत्र हुए। सभी पर स्लोगन लिखे रेडियमयुक्त स्टीकर चिपकाए गए। डीएम ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ऑटो महत्वपूर्ण कड़ी साबित होंगे। एससपी रामलाल ने कहा कि ऑटो शहर से लेकर कस्बों तक जाते हैं। इसलिए प्रचार-प्रसार की दिशा में इनकी उपयोगिता बढ़ जाती है।
विज्ञापन


आरटीओ राकेश सिंह ने बताया कि गोरखपुर में शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऑटो छोटी दूरी की यात्राओं का प्रमुख साधन है। अकेले महानगर की सीमा में लगभग 2500 ऑटो चलते हैं। पूरे जनपद में इनकी संख्या लगभग 5000 है। इनसे प्रतिदिन 15 से 20 हजार लोग सफर करते हैं। किसी भी अभियान के लिए संदेश पहुंचाने का ऑटो बेहतर माध्यम है। बताया कि 1500 ऑटो में स्टीकर चिपकाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर एआरटीओ संदीप जायसवाल, एआरटीओ संदीप कुमार पंकज, एआरटीओ संदीप चौधरी सहित आरटीओ कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

मतदान के लिए प्रेरित और जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता मशाल रथ यात्रा तीसरे दिन शहर के विभिन्न कॉलेजों में पहुंची। यात्रा के सदस्यों ने कॉलेज के विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक और गीतों के माध्यम से मतदान के महत्व और आवश्यकता को बताया। इस मौके पर कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

मंगलवार को बाबू पुरुषोत्तम दास राधा रमण दास महाविद्यालय में यात्रा के पहुंचने पर निधि वर्मा एवं वंदना पांडेय ने गीतों की प्रस्तुति देकर स्वागत किया। वहीं दीपक कुमार राव, प्रतिभा तिवारी और पूर्णिमा मौर्या ने गजल की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अब्दुल और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. अदिति पांडेय ने किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरभ सिंह और सहायक कार्यक्रम अधिकारी शालू श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे। सीआरडी पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता यात्रा के पहुंचने पर कॉलेज के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रैली, नुक्कड़ नाटक, एकल गायन, समूह गान आदि के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की ब्रांड अंबेसडर स्वयंसेविका शारदा रानी ने मशाल जलाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।


इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अजय शुक्ला ने कहा कि मतदान को हमें उत्सव के तरह मनाना चाहिए। वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने मतदान संबंधी विभिन्न जानकारियां दीं। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. रामरक्षा पांडेय, डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. आस्था प्रकाश, डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा आदि मौजूद रहीं। प्यारी देवी राजित पीजी कॉलेज में सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. शशिकांत मणि त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार मिश्र, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, डॉ. मंजू चौधरी आदि मौजूद थीं। विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान रहमतनगर मानीराम के प्रशिक्षुओं द्वारा जागरूकता रैली प्राचार्या स्मिता दास के नेतृत्व में निकाली गई। रहमतनगर में गांव में जाकर ग्रामीणों को रैली के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रमेश सिंह, विजय रंजन तिवारी, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र यादव अर्पण, दयाराम भगत, चंद्रभान मौर्य, सुरेश यादव, किसमती देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed