{"_id":"58373be84f1c1b967413aecc","slug":"tibbait-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड बढ़ी तो गर्माया ऊनी कपड़ों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड बढ़ी तो गर्माया ऊनी कपड़ों का बाजार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
तिब्बती मार्केट में गर्म कपड़े खरीदते लोग।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाड़े के दौरान माकूल कीमत और कई तरह वैरायटी के ऊनी कपड़ों, जैकेट, दस्तानों के लिए याद किए जाने वाले तिब्बती मार्केट में भी बृहस्पतिवार को रौनक देखी गई। बुधवार दिनभर की धुंध के बाद देर रात से बृहस्पतिवार सुबह तक कोहरा गहराने से बढ़े ठंड के एहसास ने तिब्बती मार्केट को माहौल को बदलने में खासी मदद की।
दुकानदारों ने बताया कि सात नवंबर से शुरू हुए तिब्बती मार्केट को अगले दिन आठ नवंबर से पुराने चलन के बड़े नोट की बंदी की मार झेलनी पड़ रही थी। करीब दो हफ्ते बाद अब यहां रौनक दिखाई दे रही है। दुकानदारों में शामिल डिक्की ने बताया कि नौ तारीख से कल-परसों तक तो यहां दिन भर में अधिकतम 50-60 लोग ही आते थे, लेकिन बृहस्पतिवार को करीब 1000 लोगों ने खरीदारी की है। हम 2000 जैसे बड़े नोट भी ले रहे हैं। करेंसी के फ्लो के साथ खरीदारों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।