{"_id":"5d448c718ebc3e6cfe43c367","slug":"three-ola-robbers-arrested-gorakhpur-city-news-gkp316301481","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी से भागे बदमाशों ने लूटी थी ओला कार, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी से भागे बदमाशों ने लूटी थी ओला कार, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन से चालक का अपहरण कर ओला कार लूटने के तीन आरोपियों को गुरुवार की रात बिहार के गोपालगंज के माझागढ़ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी मौके से भाग निकला। कार लूटने के दो आरोपी पेशी से भागे हुए थे और अन्य दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूटी गई कार बरामद कर ली है। शुक्रवार की सुबह गोरखपुर पुलिस गोपालगंज रवना हो गई। पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर गोरखपुर लाने की तैयारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार चार बदमाशों मन्नू उर्फ महाकाल, गोपालगंज के माझा निवासी फैयाज, सासामुसा निवासी पंकज और छपरा निवासी सूरज ने गुरुवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से ओला कैब बुककर लूट ली थी। मन्नू उर्फ महाकाल और फैयाज चार दिन पहले गोपालगंज जेल से कचहरी में पेशी पर आए थे और वहीं से भाग निकले थे। बुधवार को दोनों ने अपने साथियों पंकज और सूरज को साथ लिया और ट्रेन से गोरखपुर आ गए। रात 12 बजे के करीब चारों ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ओला कार बुक की। कार में कुछ दूर जाने के बाद महाकाल ने चालक संतोष कुमार को पिस्टल सटाकर पीछे बुला लिया और कार पंकज चलाने लगा। बाकी बदमाशों ने उसे पैरों से नीचे की ओर दबाए रखा। कुशीनगर के हाटा में बदमाशों ने संतोष को नीचे फेंक दिया और बिहार की ओर भाग निकले।
कार से एक्सीडेंट हुआ तो ग्रामीणों ने घेर लिया
पुलिस के अनुसार गोपालगंज के माझागढ़ में झपकी आने से कार से एक ग्वाले को ठोकर लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों फैयाज, पंकज और सूरज को पकड़ लिया और थाने ले आई। महाकाल फरार हो गया। पुलिस की पूछताछ में कार लूट की निकली। इसके बाद गोपालगंज पुलिस ने गोरखपुर पुलिस को फोन कर सूचना दी। गोपालगंज पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पिपराइच निवासी परमात्मा शर्मा की है कार
पिपराइच के जंगल छत्रधारी निवासी परमात्मा शर्मा की स्विफ्ट डिजायर कार ओला में रजिस्टर्ड है। कार को उनके गांव का ही संतोष चलाता है। बुधवार की देर रात बदमाशों से रेलवे स्टेशन से कार को मेडिकल कॉलेज जाने के लिए बुक किया था। बदमाशों ने कार संतोष को घायल कर कुशीनगर के हाटा में फेंक दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार को वह कैंट थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया।