फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three more multiplex is being building

अगले साल शहर को और तीन मल्टीप्लेक्स का तोहफा

Sun, 21 May 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 21 May 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three more multiplex is being building
निर्माण के अंतिम चरण में वीनस मल्टीप्लेक्स। - फोटो : Amar Ujala
साल भर के भीतर शहर में स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात के साथ ही मनोरंजन के क्षेत्र में भी कई बदलाव दिखेंगे। इनमें शहरियों को तीन और मल्टीप्लेक्स का तोहफा भी मिलेगा। वीनस और मेनका कैंपस में बन रहे मल्टीप्लेक्स में चार-चार और श्री टाकिज को तोड़कर बने रहे मल्टीप्लेक्स में तीन ऑडी होगी। वर्तमान में मल्टीप्लेक्स के तौर पर शहर में सिर्फ एक सिटी मॉल है।
विज्ञापन

 
तीनों मल्टीप्लेक्स का काम अब आखिरी चरण में चल रहा है और सभी ने लाइसेंस के लिए मनोरंजन कर विभाग में आवेदन कर रखे हैं। जिला मनोरंजन कर अधिकारी प्रभात कुमार चौधरी ने बताया कि इन सभी मल्टीप्लेक्स के मालिकों की तैयारी अप्रैल 2018 तक इन्हें आमजन के लिए खोल देने की है। इससे अच्छे माहौल में फिल्म देखने के लिए पहले से ज्यादा विकल्प तो मिलेेंगे ही, जेब भी कम हल्की होगी। वर्तमान में सिटी मॉल के अलावा जिले में 11 सिनेमाहॉल हैं। इनमें शहर में विजय, जुबिली, युनाइटेड, माया सिनेप्लेक्स तो पीपीगंज में किशोरी, बड़हलगंज में माया, अंबे व संगम, पिपराइच में ममता व नैना तथा गोला में शारदा है।  
विज्ञापन


केबल ऑपरेटरों पर सख्ती की तैयारी
साल भर से मनोरंजन कर विभाग को जिले के केबल ऑपरेटर अपने उपभोक्ताओं की सूची नहीं दे रहे। इससे मनोरंजन कर विभाग इनसे कर की वसूली ही नहीं कर पा रहा है। कई बार की नोटिस देने के बाद भी जानकारी न देने पर अब विभाग सभी पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है। मनोरंजन कर अधिकारी का कहना है कि जीएसटी लागू होने से शासन ने 30 मई तक सभी पुराने कामों को निपटाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अब इन पर सख्ती के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed