फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three labour died in road accident at basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा, हाइवे पर कार से कुचलकर तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर

Sun, 19 May 2019 12:34 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 May 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
three labour died in road accident at basti
सांकेतिक तस्वीर
बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में फोरलेन स्थित मझौआ दुबे गांव के सामने पर लग्जरी कार से कुचलकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक गंभीर घायल हुआ है। दुर्घटना ट्रक से गेहूं बोरे गिरने पर दोबारा चढ़ाने के दौरान हुई।
विज्ञापन

 
बस्ती से गेहूं लादकर ट्रक चालक राजस्थान के लिए निकला था। शनिवार रात करीब 11 बजे ट्रक पर लदे कुछ बोरे रस्सी ढीली पड़ जाने से मझौवा दूबे के पास हाइवे पर गिर गए। चालक व खलासी ने मझौवा दूबे गांव में जाकर बोरे लादने के लिए पांच मजदूरों का प्रबंध किया। 
विज्ञापन


इनमें गांव के रवि और अवधेश ट्रक पर ऊपर चढ़े थे। जबकि बोरों को फिर से सीलकर उन्हें लादने में अभयचरन, दर्शन दुबे, रामलौटन, सुभाष व खलासी मदद कर रहे थे। एनएएचआई की टीम ने हाईवे पर बोरी लादते देख संकेतक लगा दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच बस्ती की तरफ से आई एक्सयूवी संकेतक को तोड़ते हुए बोरे लाद रहे मजदूरों व खलासी को रौंदते हुए ट्रक में जा भिड़ी। घटनास्थल पर ही मजदूर अभयचरन दर्शन दूबे (22) की मौत हो गई। 

घायलों को जिला अस्पताल अयोध्या भेजा गया। जहां रविवार भोर में इलाज के दौरान मजदूर रामलौटन (36) की मौत हो गई। खलासी की हालत गंभीर है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर हादसे के बाद फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed