{"_id":"5cf3a2e1bdec2207244892b2","slug":"three-juveniles-including-two-brothers-are-drown-in-saryu-river-during-bath-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों समेत तीन किशोर की सरयू नदी में डूबने से मौत, गोताखोरों ने बरामद किए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाइयों समेत तीन किशोर की सरयू नदी में डूबने से मौत, गोताखोरों ने बरामद किए शव
Sun, 02 Jun 2019 03:50 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 02 Jun 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
नदी में नहाने गए तीन किशोर लापता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज के सरयू घाट पर रविवार की दोपहर स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से सगे भाइयों समेत तीन किशोर नदी में डूब गए। नदी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। कई घंटों की तलाशी के बाद गोताखोरों व मल्लाहों की मदद से पुलिस ने उनके शव बरामद किए। नदी में डूबे दोनों भाई अपने ननिहाल आए थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
रविवार को खोड़ा गांव निवासी सुनील गोंड के घरवाले मन्नत पूरी होने पर कड़ाही चढ़ाने बरहज सरयू तट पर आए थे। पास-पड़ोस के लोग भी साथ थे। महिलाएं पूजन कार्य में जुटी थीं। इसी दौरान सुनील का पुत्र शिवम (16), मगहरा निवासी राजेश मद्धेशिया के पुत्र अनुज (17) व पीयूष (14) नदी में नहाने चले गए। स्नान के दौरान तीनों गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर लोगों की उन पर नजर पड़ी तो वह नदी की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
जब तक उन्हें बाहर निकालने का प्रयास होता, तीनों नदी में समा गए थे। सूचना मिलते ही परिजन भी घाट पर पहुंच गए। मल्लाहों ने जाल डालकर तलाश शुरू की। अनुज और पीयूष सगे भाई थे। गर्मी की छुट्टियों में दोनों मां के साथ खोड़ा गांव स्थित ननिहाल आए थे। एसओ वीरबहादुर सिंह ने बताया कि डूबे किशोरों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया था, कई घंटों की तलाशी के बाद तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन