{"_id":"574851f84f1c1bdb42691840","slug":"three-employees-are-appointed-at-medical-college-s-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं फंसेंगे लिफ्ट में, तीन कर्मचारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं फंसेंगे लिफ्ट में, तीन कर्मचारी नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 27 May 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में अब तीमारदार नहीं फंसेंगे। लिफ्ट मैन की तैनाती शुरू कर दी गई है। पांच में से एक लिफ्ट पर तीन कर्मचारियों की तैनाती हुई जो आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जल्द ही अन्य लिफ्ट पर भी तैनाती कर दी जाएगी। हालांकि अभी चार लिफ्ट खराब हैं। इन्हें ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज में मरीजों और तीमारदारों की सहूलियत के लिए पांच लिफ्ट हैं। लिफ्ट मैन की तैनाती नहीं होने से आए दिन ही लिफ्ट में मरीज व तीमारदार फंस जा रहे थे। मरीजों की समस्याओं को देखते हुए संविदा पर कर्मचारियों की नियुक्ति को हरी झंडी मिल गई। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक लिफ्ट पर तीन कर्मचारियों की तैनाती कर दी है।
मेडिकल कॉलेज में आर्थो वार्ड के पास लिफ्ट कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। पुरानी पर्ची काउंटर, एनीस्थिसिया विभाग, ट्रॉमा सेंटर और न्यू ओपीडी के पास लगा लिफ्ट खराब होने के कारण अभी नहीं चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि मरीजों को परेशान न हो इसके लिए लिफ्ट मैन की तैनाती शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी लिफ्ट पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी जाएगी।