{"_id":"5cf2be52bdec22077e09ca05","slug":"three-died-in-truck-car-collision-in-basti-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-कार की भिड़ंत में तीन की मौत, कार की बॉडी काटकर निकाले गए दो शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-कार की भिड़ंत में तीन की मौत, कार की बॉडी काटकर निकाले गए दो शव
Sun, 02 Jun 2019 12:04 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगर बाजार ( बस्ती)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगर बाजार ( बस्ती)
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:04 AM IST
सार
- कलवारी-बस्ती रोड पर अक्सडा के पास की घटना
विज्ञापन
सड़क हादसे की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती में नगर बाजार के कलवारी रोड पर नगर थाने के अक्सडा निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास शनिवार देर रात ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के दौरान कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
तीनों इसी थाना क्षेत्र के महुरैया के निवासी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जो लालगंज थाना क्षेत्र के कछुआडे गांव से लौट रहे थे। कार का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। इसलिए इनमें दो का शव कार की बॉडी काटकर निकाला गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कार चला रहे 22 वर्षीय कृष्ण मणि निषाद अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने गए थे। लौटते समय हादसा हुआ। थाना प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार कृष्ण मणि के अलावा कार में राहुल निषाद पुत्र स्व.रामू निषाद (21) और सचिन निषाद (21) पुत्र रूदल प्रसाद भी बैठे थे। ट्रक कलवारी के ओर से जैसे ही खड़ौआ जाट और टोल के बीच पहुंचा सामने से आई कार से जा टकराया।
विज्ञापन