फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   third day of shri mad bhagwat katha

‘तन के साथ ही तय हो जाता है लक्ष्य’

Wed, 25 May 2016 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 25 May 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
third day of shri mad bhagwat katha
एमपी इंटर कालेज में श्रीमद् भागवत् कथा कहतीं साध्वी विश्वम्भरा भारती। - फोटो : shivharsh
साध्वी विश्वंभरा भारती ने बुधवार को भागवत कथा सुनाते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि भगवान जब मानव को तन देता है तो उसके साथ ही जीवन का लक्ष्य भी निर्धारित कर देता है, जिसे मानव शरीर रहते ही प्राप्त करना होता है। लेकिन जब वह लक्ष्य के प्रति अयोग्यता प्रस्तुत करता है तो वह ईश्वर के दिए मानव तन के अधिकार से वंचित हो जाता है।
विज्ञापन


दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से एमपी इंटर कॉलेज में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन साध्वी ने आत्मा और परमात्मा के संबंधों की व्याख्या की। उन्होंने भक्तों को आगाह किया कि समय रहते ही मनुष्य को आत्मा का ज्ञान प्राप्त कर लेना चाहिए। आत्मा का ज्ञान केवल गुरु की कृपा से संभव हो सकता है। गुरु का ज्ञान लेकर साधक अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है ओर तन की सार्थकता भी साबित कर सकता है।
विज्ञापन


साध्वी ने इस बात की पुष्टि के लिए भक्त प्रहलाद का उदाहरण दिया। प्रहलाद ने अपनी भक्ति से सिद्ध कर दिया कि ईश्वर है और साक्षात्कार भी किया जा सकता है। इस अवसर पर नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, विजय बहादुर यादव, राजेश शर्मा, ब्रह्म भट्ट के अलावा संस्थान के स्वामी अर्जुनानंद, हरिदासानंद, विश्व स्वरूपानंद, विष्णु प्रकाशानंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed