फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thinking of people will change due to Sakshi, says lady wrestler

साक्षी की उपलब्धि से बदलेगी सोच

Thu, 18 Aug 2016 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Thu, 18 Aug 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
Thinking of people will change due to Sakshi, says lady wrestler
चेतना तिराहे पर रियो ओलंपिक में साक्षी के कांस्य पदक जीतने पर खुशी मनाते मार्शल आर्ट के खिलाड़ी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
रियो ओलंपिक में पदक जीतकर साक्षी ने महिला पहलवानों में जोश भर दिया है। आलम यह है कि शहर की महिला पहलवान साक्षी को आदर्श मानने लगी हैं और उम्मीद जता रही हैं कि महिलाओं को कुश्ती में न भेजने वाले घर वालों की सोच साक्षी की इस उपलब्धि से बदल जाएगी। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में अभी पांच महिला पहलवान प्रेक्टिस कर रही हैं। साक्षी के पदक जीतते ही ये खुशी से झूम उठीं। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में इन महिला पहलवानों ने अपनी बात रखी। 
विज्ञापन


बदलेगी लोगों की सोच
साक्षी का ओलंपिक में पदक जीतने से सबसे बड़ा बदलाव उन लोगों की सोच पर होगा, जो अपने घर की लड़कियों को कुश्ती प्रतियोगिता में भेजने से डरते है। साक्षी ने हम जैसी महिला पहलवानों में जोश भर दिया है। 
विज्ञापन

- नेहा रानी, गाजीपुर 

एक रास्ता मिल गया 
कुश्ती का खेल रुचि होने पर चुना था, लेकिन अब तक मंजिल क्या है इसे लेकर हमेशा सोचती रहती थी। लेकिन साक्षी का ओलंपिक में पदक जीतने के बाद एक रास्ता मिल गया है कि अब कुछ कर गुजरना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरती निषाद, सुल्तानपुर 

लड़कियां हैं लड़कों से आगे 
रियो में पदक का सूखा खत्म करने में साक्षी की उपलब्धि कई मायने में खास है। एक तरफ जहां यह साबित हो गया कि लड़कियां कुश्ती में भी लड़कों से आगे हैं, वहीं हर लड़की अब साक्षी की तरह बनना चाहेगी। 
-शकुंतला निषाद, सुल्तानपुर 

उत्साह तो बढ़ा ही जोश भी आ गया 
रियो में साक्षी ने उन जैसी देश की अन्य युवा महिला पहलवानों का जहां उत्साह बढ़ाया है वहीं उनमें जोश भी भर दिया है। साक्षी भारत के लिए पदक जीत सकती हैं तो इस देश की हर बेटी वह करिश्मा कर सकती है। 

-खुशी परिहार, मथुरा 

चेतना तिराहे पर खिलाड़ियों ने मनाया जश्न 

 रियो ओलंपिक में साक्षी के कांस्य पदक जीतने पर पूर्वांचल नियुद्ध अकादमी के मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने चेतना तिराहे पर जश्न मनाया और तिरंगा लहराकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इस मौके पर मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक धीरेंद्र प्रताप और श्याम किशुन ने कहा कि भले ही अभी हमें एक मेडल मिला है लेकिन इस बात का गर्व है कि यह मेडल एक बेटी ने दिलाया है। साक्षी की इस जीत से देशभर की बेटियां प्रेरणा लेंगी। जश्न के मौके पर योगेंद्र प्रताप, रवींद्र चौरसिया, सुरेंद्र, मंजेश, अवनीश, प्रगति, कल्पना, जितेंद्र, अंजली, अंकिता, जाह्नवी, विराट, ममता, कुनाल, कृष्णकांत, प्रवीण गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed