{"_id":"5911c76e4f1c1baa7c8521e0","slug":"there-is-4-handicapped-persons-in-a-family-but-no-one-got-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चार दिव्यांग, फिर भी पेंशन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में चार दिव्यांग, फिर भी पेंशन नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 10 May 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में पहुंचे मुमताज।
- फोटो : Amar Ujala
सूबे में सरकारी सुविधाओं का लाभ इसके असल हकदारों को कितनी संजीदगी से जिम्मेदार पहुंचाते हैं। इसका अंदाजा मोतीराम अड्डा में रहने वाले एक परिवार के चार दिव्यांगों को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है। इन्हें आज तक कभी विकलांग पेंशन नहीं मिल सकी है। कुछ अरसे पहले बड़े जोर-शोर से एक बार इसकी कोशिश तो की गई, मगर आवेदन की जटिलताओं को देखते हुए घरवालों की हिम्मत जवाब दे गई।
अंसारी टोला के मुमताज दिव्यांग होने के बाद भी ठेला चलाकर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। उनका बेटा असगर हुसैन, बेटी अमीना खातून और नाजिया खातून भी दिव्यांग हैं। इसके बावजूद उन्हें ऊपर वाले से कोई शिकायत नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पेंशन को लेकर पहले भी कई बार कोशिश कर चुका हूं, मगर कान से सुनाई न देने से कभी इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाया। कई बार जानने वालों की मदद ली तो आवेदन की जटिलता को देखते हुए हिम्मत जवाब दे गई। योगी बाबा के मुख्यमंत्री बनने के बाद एक बार फिर हिम्मत जुटा कर जनता दरबार में अपने मित्र के साथ आया हूं। उम्मीद है कि बाबा के यहां से निराश नहीं लौटूंगा।
इधर शिकायत का पंजीकरण, उधर मिलेगा मैसेज
योगी दरबार में आने वाले फरियादियों की शिकायत की प्रगति क्या है, इसे घर बैठे ही फरियादी हासिल कर सकेंगे। शिकायत करने के एक सप्ताह के अंदर उन्हें अपनी शिकायत की प्रगति रिपोर्ट एसएमएस के जरिए मिल जाएगी। नई व्यवस्था का जिले के फरियादियों को लाभ भी मिलने लगा है। एसएमएस में शिकायतकर्ता की संदर्भ संख्या के साथ मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से शिकायत अग्रसारित करने का संदेश मिल रहा है।