{"_id":"5d1fa27c8ebc3e3cb67b6645","slug":"theft-in-gorakhpur-gorakhpur-news-gkp3128056195","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय के रिटायर प्रोफेसर का घर चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय के रिटायर प्रोफेसर का घर चोरों ने खंगाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय के रिटायर प्रोफेसर का घर चोरों ने खंगाला
पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज निवासी गोविवि के रिटायर प्रोफेसर सदानंद प्रसाद गुप्त का घर चोरों ने खंगाल दिया। वे परिवार के साथ लखनऊ गए थे। बृहस्पतिवार की रात लौटे तो ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन की। प्रोफे सर सदानंद वर्तमान समय में हिंदी संस्थान के कार्यकारणी अध्यक्ष हैं। पुलिस ने उनके तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि चोर घर से कुछ कीमती सामान ले गए हैं।
गोविवि के रिटायर प्रोफेसर सदानंद प्रसाद गुप्त शिवपुर सहबाजगंज में मकान बनवा कर रहते हैं। 20 मई को परिवार के साथ किसी काम से लखनऊ चले गए थे। बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची और जांच की। चोर कीमती सामान के अलावा घर में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उठा ले गए। एक कैमरे की फुटेज में पांच युवक चोरी करते कैद हो गए। प्रो. सदानंद ने बताया कि दो वर्ष पहले भी उनके यहां तीन लाख की चोरी हुई थी। जिसका अभी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पाई है। बृहस्पतिवार को इसी इलाके के एक दूसरे घर से भी दूसरी बार चोरी हुई थी। जिसमें सीसीटीवी फुटेज में एक चोर घर से 25 हजार लेकर बिजली के पोल के सहारे भागते हुए नजर आ रहा था। वहां भी एक वर्ष पूर्व चोरों ने तीन लाख के सामान पर हाथ साफ किया था।