{"_id":"5d6045208ebc3e93d62ae5a9","slug":"theft-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3187180169","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के मकान से नगदी समेत तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के मकान से नगदी समेत तीन लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी के मकान से नगदी समेत तीन लाख की चोरी
ब्रम्ह्पुर। झंगहा इलाके के जंगल रसूलपुर निवासी गल्ला व्यापारी मेवालाल मद्धेशिया के बंद मकान से तीन लाख के गहने और 80 हजार रुपये नगद चोरी हो गए। बृहस्पतिवार की रात बारह बजे जब वह घर लौटे तो गेट का ताला टूटा था। इसके बाद उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। व्यापारी ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी है।
गल्ला व्यापारी मेवालाल के पिता ध्रुवचंद की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को उनका ब्रह्मभोज था। मेवालाल पूरे परिवार के साथ बृहस्पतिवार की शाम को बड़े भाई रामानंद के नई बाजार स्थित घर चले गए थे। रात 12 बजे जब वह वापस लौटे तो मकान के गेट का ताला टूटा था। कमरों में रखे बॉक्स व आलमारी का सामान भी बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार को उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया।