फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The statue of Pt. Deendayal will be 12 feet in height

12 फीट के होंगे कांसे से बने पं. दीनदयाल

Mon, 26 Sep 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 26 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
The statue of Pt. Deendayal will be 12 feet in height
प्रतिमा स्‍थल का शिलान्यास करते राज्यपाल राम नाईक और वीसी प्रो. अशोक कुमार। - फोटो : Rajesh Kumar
अनवरत प्रयास के परिणामस्वरूप गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर में रविवार को शाम चार बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल की आधारशिला राज्यपाल राम नाईक ने रखी। इस दौरान कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि राज्यपाल की ओर से यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन परिसर में प्रतिमा स्थापना की अनुमति मिल गई है। 12 फीट की प्रतिमा कांसे से बनाई जा रही है।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि 1997 में गोरखपुर यूनिवर्सिटी से पंडित दीनदयाल का नाम जोड़ा गया। तभी से परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की चर्चा शुरू हो गई थी। पिछले वर्ष निर्णय लिया गया कि जन्मशती वर्ष पर प्रतिमा स्थापित की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जयंती के सौ वर्ष पूरे होने पर यूनिवर्सिटी ने बाकायदा जन्मशती आयोजन समिति का गठन किया और पूरे वर्ष आयोजनों की शृंखला चलाई। प्रतिमा का आधारशिला भी इसी आयोजन की महत्वपूर्ण कड़ी है। इस अवसर पर पं. दीनदयाल के जीवन पर आधारित न्यूज लेटर का विमोचन किया गया, जिसे अंग्रेजी विभाग की प्रो. सुनीता मुर्मू ने संपादित किया है।
विज्ञापन


इससे पहले राज्यपाल को यूनिवर्सिटी के एनएससी विंग ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्राचीन इतिहास विभाग की प्रो. विपुला दुबे ने किया, जबकि आभार ज्ञापन आयोजन समिति के संयोजक प्रो. एचएस शुक्ल का रहा। इस दौरान सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. रजनीकांत पांडेय, प्रो. मधु कुमार, प्रो. लालजी त्रिपाठी, प्रो. ओपी पांडेय, प्रो. विनीता पाठक, प्रो. एचएस बाजपेयी, प्रो. राजेंद्र सिंह, छात्रसंघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अखिल देव त्रिपाठी, महामंत्री ऋचा चौधरी, पुस्तकालय मंत्री दीपक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed