फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   the number of villages effected with flood increases

नदियाें का जलस्तर थमा, प्रभावित गांवों की संख्या बढ़ी

Mon, 01 Aug 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 01 Aug 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
the number of villages effected with flood increases
बंधे का निरीक्षण करते सदर सांसद आदित्य नाथ व अन्य। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
सोमवार की शाम तक राप्ती और घाघरा का जलस्तर स्थिर हो गया। वहीं रोहिन और कुआनों का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। बावजूद इसके बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को 78 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए जबकि शासन की नजर में 25 गांव पूरी तरह से जलमग्न हैं। वहीं दूसरी ओर जिले की पीएसी और यहां पर कैंप कर रही एनडीआरएफ की पूरी टीम दूसरे जनपद को भेज दी गई है।
विज्ञापन


गोरखपुर की 26 वी वाहिनी पीएसी को श्रावस्ती और एनडीआरएफ की बटालियन को नौगढ़ और शोहरतगढ़ भेजा गया। दोनों फोर्स के अपनी मोटरबोट भी साथ लेकर गईं। जिले के छह तहसीलों में बाढ़ का असर है। करीब 78 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं जबकि 25 पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। ऐसे में कोई आकस्मिक घटना पर बचाव के लिए कोई ठोस उपाय नहीं है। 
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन का दावा है कि यहां पर सब ठीक है। जबकि कैंपियरगंज में डूबे युवक की तलाश में एनडीआरएफ के पांच गोताखोरों को बुलाना पड़ा था। वैसे प्रशासन का कहना है कि प्रभावित गांवों में 85 नावें भेजी गईं हैं। हर जगह स्थिति सामान्य है। सभी तहसीलों में अधिकारी और कर्मचारी बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदियों का जलस्तर
घाघरा             बरहज 67.100   सामान्य 
राप्ती               बर्डघाट 75.255  स्थिर
रोहिन             तिनमुहानी 82.620 घटाव
कुआनो           चंद्रदीप घाट 88.680 घटाव

बाढ़ से बचाव के प्रति शासन बेपरवाह : आदित्यनाथ

महंत आदित्यनाथ ने सोमवार को कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे बने तटबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव के प्रति प्रदेश सरकार पूरी तरह से लापरवाह है। तटबंधों पर बने बड़े-बड़े रेन कट और रैट होल से बरसात और बाढ़ में भारी तबाही हो सकती है।

राप्ती नदी पर बने बढ़या कोठा, मोहम्मदपुर माफी, डोमिनगढ़ तटबंध का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि तीन वर्ष से बाढ़ से बचाव के कोई ठोस उपाय नहीं किए गए। तटबंधों पर बने बड़े-बड़े रेन कट, रैट होल नदी में अधिक पानी आने पर तबाही का कारण बन सकते हैं। उतरा सोत, टिकरिया, मझगांवा, गोविंदपुर जगतबेला, मंझरियां आदि गांवों के सामने खतरा मंडरा रहा है। इन गांवों के सामने तटबंधों पर कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारी खानापूरी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तटबंध कटा और जन-धन की हानि हुई तो जिम्मेदार लोगों को उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।


इसके अलावा आदित्यनाथ ने बरहुआ बांध का निरीक्षण किया और कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने जिलाधिकारी से वार्ता कर बाढ़ से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। सांसद के साथ बृजेश यादव, गोरख सिंह, बृजभूषण मिश्रा, राजाराम निषाद, राम लखन यादव, उमेश चंद्र निषाद, महेश चंद साहनी, शिवसागर निषाद, रमाकांत गुप्ता, सुधीर निषाद, नरसिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed