फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   the ends of purvanchal mahotsav

पूर्वांचल महोत्सव का हुआ भव्य समापन

Tue, 14 Jun 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 14 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
the ends of purvanchal mahotsav
पूर्वांचल महोत्सव में गणेश वंदना प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : rajesh kumar
दो दिवसीय पूर्वांचल महोत्सव का सोमवार को समापन हुआ। पहले दिन के तर्ज पर दूसरे दिन भी सुरों की तान पर नृत्य की धमक देखने को मिली। अपने बीच की प्रतिभा को शानदार व दमदार प्रदर्शन के साथ मंच पर देख उपस्थित जन समूह हर्षित हो उठा।
विज्ञापन


शांति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित इस महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत वाराणसी के प्रियम एंड ग्रुप की गणेश वंदना प्रस्तुति से हुई। उसके बाद तो माहौल में जैसे संगीत घुल गया। सबसे पहले भोजपुरी गायक रवींद्र राज ने अपने जमीनी गीतों से लोगों को इस तरह जोड़ा कि वन्स मोर की आवाज आने लगी। उसके बाद फिर प्रियम ग्रुप मंच पर मौजूद था, लेकिन इस बार वह नृत्य के साथ।
विज्ञापन


‘मां शेरा वाली’ गीत पर ग्रुप के नृत्य ने सभी को झूमने के लिए मजबूूर कर दिया। हास्य कलाकार कुलदीप ने जब 60 तरह की आवाजें निकाली तो सब यह मानने को मजबूर हो गए कि अपने पूर्वांचल में बहुमुखी प्रतिभाओं की कमी नहीं। उसके बाद शुरू हुआ नृत्य और गायन प्रतियोगिता का सिलसिला। जो देर रात तक जारी रहा। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गायन प्रतियोगिता ‘मेरी आवाज सुनो’ में निर्णायक की भूमिका में डॉ. शरद मणि त्रिपाठी, डॉ. राजश्री बनर्जी, नंदू मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव आदि रहे। आयोजक संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार राय ने सभी के सहयोग का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार, मेयर डॉ. सत्या पांडेय, कमिश्नर पी गुरुप्रसाद,, उद्योगपति श्याम बिहारी अग्रवाल, गजेंद्र त्रिपाठी, चेतना पांडेय, जगदीश सर्राफ, रीना जायसवाल, मनोज मिहिर, मुकेश श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, सुनील मिश्र, सुनील मांझी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed