फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   the dm inspected by

महापुरुषों के जन्मदिन पर कलेक्ट्रेट में होगी गोष्ठी

Thu, 11 May 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 May 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
the dm inspected by
कलेक्ट्रेट में निरीक्षण करते जिलाधिकारी राजीव रौतेला। - फोटो : shivharsh
अब महापुरुषों के जन्मदिन पर कलेक्ट्रेट में गोष्ठी का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की जाएगी। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान डीएम राजीव रौतेला ने मातहतों को इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर फाइलों के रखरखाव और सभी पटलों पर होने वाले कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान डीएम का दफ्तर की सफाई व्यवस्था पर ज्यादा जोर रहा। 
विज्ञापन


उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया और निर्देश दिया कि दफ्तर में पान, तंबाकू और गुटखा खाकर आने वालों पर नजर रखें। कहा कि कहीं पर भी अगर पान-गुटखा की पीक दिखेे तो उसकी सफाई करवाई जाए। साथ ही दोबारा उन दीवालों पर गंदगी न होने पाए, यह व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। 
विज्ञापन


जनता दर्शन के बाद डीएम सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में निरीक्षण के लिए निकले। सबसे पहले वह संयुक्त कार्यालय पहुंचे और वहां प्रत्येक पटल पर फाइलों के रखरखाव के साथ ही वहां होने वाले कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि पटल पर अपने नाम व पदनाम की पट्टिका लगाएं ताकि उनके पास कार्य कराने के लिए आने वालों को सुविधा हो। कार्यालय में कम रौशनी होने पर उन्होंने एलईडी लगाने को कहा। संयुक्त कार्यालय के बाद डीएम ने भूलेख अनुभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्य होने पर उन्होंने खुशी जताई और भूलेख अनुभाग के लिपिक विवेकानन्द की प्रशंसा की। उन्होंने नजारत अनुभाग का भी निरीक्षण किया। अंत में पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में रंगाई पुताई कराने का निर्देश भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed