फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   the death anniversary of syed modi sardhanjli

सैय्यद मोदी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Fri, 29 Jul 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
the death anniversary of syed modi sardhanjli
गीता प्रेस के सामने स्थित सैय्यद मोदी के मजार पर उनके पुण्यतिथि पर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी
सैयद मोदी की पुण्यतिथि इमामबाड़ा आगा साहब स्थित उनकी मजार पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी ने कहा कि हमने महान खिलाड़ी को खो दिया जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है। सीधे और सरल स्वभाव के खिलाड़ी के हत्यारे ने ऐसा पाप किया है जिसको ईश्वर कभी माफी नहीं करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सैयद मोदी के नाम पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिससे खिलाड़ी उन्हें जान सके और आगे बढ़ सकें। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एसएएच नकवी ने कहा कि हमलोगों का दुर्भाग्य है कि ऐसे महान खिलाड़ी को इतनी जल्दी खुदा ने छीन लिया। कार्यक्रम को समाजसेवी डॉ. अनिल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय खिलाड़ी मदन चरण श्रीवास्तव, वसी अख्तर रिजवी, महेंद्र नाथ मिश्र, संजय तिवारी, संजय श्रीवास्तव, आनंदजीत लाल, सूरज कुमार, हारुन, प्रवीण, अनीता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सरदारनगर से जरीना बेगम के नेतृत्व में शांति शिक्षा निकेतन के बच्चे भी श्रद्धांजलि देने आए थे। राजेश कुमार, संजीत प्रधान, अजीत सिंह, दिग्विजय, हसन रिवजी, आबिद हैदर, सैयद बकार हैदर, अमान हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed