फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   tension after rape case

गैंगरेप के बाद गांव में तनाव, पुलिस तैनात

Sat, 06 Jul 2019 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
tension after rape case
किशोरी से दुष्कर्म : गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात
विज्ञापन

गोरखपुर। गगहा क्षेत्र में दो दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पीड़िता के पिता ने बृहस्पतिवार को पहले सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। उसके बाद दूसरी तहरीर में सिर्फ एक ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। मामला दो समुदायों से जुड़े होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति के मद्देनजर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार को एसडीएम और तहसीलदार ने भी गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

गगहा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी एक जुलाई को गजपुर बाजार गई थी। आरोप है कि मोदस्सिर अंसारी अपने दोस्त अतिउल्लाह और अख्तर के साथ मिलकर उसे बहला-फुसला कर अगवा कर लिया। फिर दसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद नाम बदलकर आर्य समाज मंदिर में किशोरी से शादी की कोशिश भी की। उसी बीच किशोरी मौका पाकर उनके चंगुल से फरार हो गई। दूसरी ओर परिवार के लोग किशोरी को तलाश रहे थे। वे गजपुर चौकी और गगहा थाने पहुंचे और किशोरी के लापता होने की सूचना दी। इस बीच रात में किशोरी घर पहुंची और परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई। दूसरे दिन गांव में चर्चा आम होने पर आहत किशोरी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को स्थिति में सुधार होने पर उसके पिता ने थाने में तहरीर दी। पहली तहरीर में सामूहिक दुष्कर्म का जिक्र था। बाद में दूसरी तहरीर दी गई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed