फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Temeperature fall down in winter

पारा और गिरा, 7.6 डिग्री पहुंचा

Sat, 31 Dec 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 31 Dec 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Temeperature fall down in winter
स्टेशन पर ठंड में बच्‍चे के साथ्‍ा बैठी महिला। - फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार को पारा और लुढ़क गया। पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि इस सप्ताह के दौरान यह 13 डिग्री तक था। ठंड का आलम ऐसा था कि पूरे दिन लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दिन में भी रात सी ठंड बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिनों में फिलहाल सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन


मौसम में शुक्रवार की सुबह हल्की हवा के साथ काफी घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी भी 10 मीटर से कम रही। इसके कारण गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी रही और लोगों ने डिपर का इस्तेमाल किया। पछुआ हवा चलने की वजह से गलन काफी बढ़ गई। भोर में जो तापमान 7.6 डिग्री था, दोपहर बाद तक वह मात्र 14.2 डिग्री दर्ज हुआ। इस वजह से पूरे दिन ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार न्यूनतम ही नहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान के जहां 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, वहीं अधिकतम तापमान के भी 17 डिग्री से नीचे ही बने रहने के आसार हैं। दरअसल जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। इससे चलने वाली पछुआ हवाओं के कारण आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed