{"_id":"5d4471598ebc3e6ce37838ae","slug":"teacher-raped-class-tenth-student-gorakhpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शिक्षक की हवस का शिकार बनी दसवीं की छात्रा, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शिक्षक की हवस का शिकार बनी दसवीं की छात्रा, आरोपी फरार
Sat, 03 Aug 2019 05:43 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 03 Aug 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपराइच इलाके के एक गांव में दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर शिक्षक फरार हो गया। आरोप है कि 31 जुलाई को कोचिंग पढ़ाने के बहाने शिक्षक पंकज दुबे ने छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर दो दिन तक मामले को दबाने की भी कोशिश की। शुक्रवार को छात्रा ने घटना घरवालों को बताई लेकिन तबतक पंकज घर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता के मामा की तहरीर पर शुक्रवार को दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाने में दर्ज केस के मुताबिक 31 जुलाई की शाम को शिक्षक पंकज दुबे के घर दसवीं की छात्रा पढ़ने आई थी। पंकज ने कमरा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान शिक्षक के घर पर कोई नहीं था। वारदात करने के बाद पंकज ने छात्रा को इस बारे में किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता डर गई और घर पर किसी को कुछ नहीं बताया। दूसरे दिन कोचिंग जाने से मना करने पर घरवालों ने वजह पूछी तो भी उसने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
शुक्रवार को छात्रा ने पूरी बात घरवालों को बताई। छात्रा ननिहाल में रहती है। शुक्रवार को घटना के संबंध में छात्रा के मामा ने थाने में तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी के घर पहुंच गई। मगर वह फरार हो गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रभारी एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन