फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   tc supentd for epf recept and 1.25 lac not to deposit

ईएफटी रसीद व सवा लाख जमा न करने पर टीसी सस्पेंड

Fri, 29 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
 पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर पश्चिम के एक टिकट कलेक्टर (टीसी) की लापरवाही उन्हीं पर भारी पड़ गई। उन्होेंने ईएफटी (एक्सेस फेयर टिकट) की रसीद चार महीने से जमा नहीं की थी। यही नहीं, जुर्माने के तौर पर लिया गया करीब सवा लाख रुपये भी उन्होंने जमा नहीं किया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक एमपी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीसी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


सहायक वाणिज्य प्रबंधक एमपी सिंह (गोरखपुर पश्चिम) ने टिकट कलेक्टरों के कार्यों की समीक्षा के दौरान यह गड़बड़ी पकड़ी। टिकट संग्राहक इंचार्ज ने बताया कि टीसी प्रशांत कुमार ने चार माह से न ईएफटी जमा किया है और न वसूली गई रकम, जबकि विभाग की ओर से टीसी के नाम पर तीन ईएफटी रसीद बुक जारी की गई है। बैलेंस सीट पर वह लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इसकी जानकारी होते ही सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने अभिलेखों की जांच शुरू कर दी। इसमें मामला सही पाया गया। बैलेंस सीट पर वह टीसी चार माह से गैरहाजिर पाए गए। सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने मौके पर ही अभिलेखों को जब्त कर टीसी को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू करने के लिए निर्देश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed