फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   tarkulha mandir and cm addressed new project

पर्यटन का केंद्र बनेगा चौरीचौरा : योगी

Mon, 30 Sep 2019 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
tarkulha mandir and cm addressed new project
तरकुलहा देवी मंदिर में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
पर्यटन का केंद्र बनेगा चौरीचौरा : योगी
विज्ञापन

तरकुलहा मंदिर का जीर्णोद्धार, शहीद बंधु सिंह की प्रतिमा लगेगी
चौरीचौरा/तरकुलहा (गोरखपुर)। नवरात्रि के पहले दिन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तरकुलहा मंदिर में पूजा-पाठ किया। इसके बाद मंदिर के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए करीब 2.13 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तरकुलहा मंदिर व चौरीचौरा को पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय (29, 30 सितंबर) दौरे पर रविवार को गोरखपुर आए। तरकुलहा मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कहा कि मंदिर को भव्य बनाया जाएगा। शहीद बंधु सिंह की प्रतिमा लगवाई जाएगी। स्मारक भी बनेगा, इसके लिए अलग से बजट दिया जाएगा। चौरीचौरा कांड का शताब्दी वर्ष 2021 में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। यह स्थल भारत के इतिहास से जुड़ा है। शहीदों के बलिदान का ही परिणाम है कि हमें आजादी मिल सकी। इसकी कीमत सबको समझनी चाहिए।
विज्ञापन

अगले दो वर्ष पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि 26 सालों से बंद पड़ा खाद कारखाना 2021 में चालू हो जाएगा। एम्स जनता को समर्पित किया जा चुका है। 2020 तक एम्स का 750 बेड का अस्पताल भी शुरू हो जाएगा। पिपराइच चीनी मिल चालू हो गई। चीनी उत्पादन के साथ एथेनाल प्लांट भी बनाया गया है। अगले दो वर्ष पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। किसान, नौजवान खुशहाल होंगे। रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed