फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Targa machine are damaged

टारगा मशीन फिर खराब, बाहर से जांच करा रहे मरीज

Sat, 07 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 07 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Targa machine are damaged
जिला अस्पताल
जिला अस्पताल में टारगा मशीन खराब होने से प्रोफाइल जांच ठप हो गई है। इससे अस्पताल में न्यूनतम दर पर उपलब्ध इस जांच के लिए अब लोगों को परेशान होना पड़ रहा है, जबकि ऐसी कई और भी जांचें हैं, जिसमें थोड़ा सा बदलाव कर यदि डॉक्टर लिख दें तो अस्पताल में ही मौजूद प्राइवेट पैथोलॉजी एसआरएल से ये जांचें हो सकती हैं। यही नहीं, जांच न होने पर जमा होने वाले यूजर चार्ज को वापस लेने के लिए भी लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


बता दें कि जिला अस्पताल में लगी टारगा मशीन आए दिन ही खराब हो जाती है। पिछली बार इसे बनाने को आए इंजीनियर ने भी इसे कंडम घोषित करने की सलाह दी थी मगर न तो अस्पताल प्रशासन ने इस ओर ध्यान दिया और न ही सरकार से बात बन सकी। अब अस्पताल में मशीन खराब हो चुकी है और जांच के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वंदना नाम की एक मरीज ने तो जांच के लिए यूजर चार्ज भी जमा कर दिया था मगर बाद में उन्हें बताया गया कि लिपिड प्रोफाइल की जांच मशीन खराब होने के चलते नहीं हो पाएगी। इसके बाद जब वह रुपये वापस लेने काउंटर पर गईं तो उन्हें एसआईसी से आदेश कराने को कहा गया। किसी तरह से वह एसआईसी के पास पहुंची तो तब जाकर उनके रुपये की वापसी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed