फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Swami Vivekanand's birth anniversory

धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

Fri, 13 Jan 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 13 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekanand's birth anniversory
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर यूनिवर्सिटी के कला संकाय के सामने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते कुलपति प्रो.अशोक कुमार व अन्य। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों इकाइयां महाराणा प्रताप, सुभाष, मीराबाई एवं गोरक्षनाथ की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं सेविकाओं ने जागरूकता रैली निकालकर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. रविंद्र कुमार, भगवान सिंह, पवन कुमार पांडेय, डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी आदि थे। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के बलरामपुर सभागार में अध्यापकों ने उन्हें देशभक्त बताया। प्रधानाचार्य रामजन्म सिंह व उप प्रधानाचार्य नर्बदेश्वर शाही ने अपने विचार रखे। इस मौके पर आयुष कुमार, गणेश पांडेय, प्रसूतन कुमार मल्ल, ओम प्रकाश त्रिपाठी आदि थे। नवल्स पीजी कॉलेज कुसम्ही में विवेकानंद जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि मेजर आनंद टंडन ने विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को उभारने का काम किया। कहा कि जब तक आप जागृत नहीं होंगे, तब तक भारत नहीं बदल सकता है। पीएमएस अकादमी में विद्यालय के निदेशक ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं व अध्यापक मौजूद रहे। महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ में भारत-भारती पखवाड़ा का उद्घाटन विवेकानंद जयंती समारोह से हुआ। मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. ओमजी उपाध्याय ने कहा कि धर्म भारत की आत्मा और वेदांत भारत का जीवन दर्शन है। इस मौके पर डॉ. अविनाश प्रताप सिंह, डॉ. यशवंत राव, डॉ. विजय चौधरी, डॉ. आरएन सिंह, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. शिव कुमार आदि थे।

विज्ञापन


सेंट एंड्रयूज कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से हुए व्याख्यान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युगदृष्टा पुरुष थे। इस दौरान डॉ. अमित शाह, डॉ. जेपी यादव, डॉ. सुनीता पीटर आदि मौजूद रहे। विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान रहमनगर मानीराम में स्वामी विवेकानंद जयंती पर शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रवक्ता जयप्रकाश, जनार्दन यादव, जय प्रकाश ओझा आदि ने अपने विचार रखे। इस मौके पर ममता त्रिपाठी, तहरीमा खातून, शिखा तिवारी, रख्शा खातून, सविता, पूजा अफरोज, शालिनी, साधना सिंह, निकिता सिंह, स्मिता मिश्रा, नेहा मल्ल, नेहा यादव आदि थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


युवा दिवस पर गोरखपुर विश्वविद्यालय में युवा सप्ताह का उद्घाटन किया गया। कला संकाय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के पास आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने स्वयंसेवकों से लक्ष्य निर्धारित कर सफलता के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया।


गोरखपुर यूनिवर्सिटी में विवेकानंद के सपनों का भारत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अखिल देव त्रिपाठी, दीपक यादव, राघवेंद्र सिंह, कृष्णकांत सिंह, मयंकराय, दिवाकर त्रिपाठी, विष्णु प्रताप सिंह, अजित कश्यप आदि थे। गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ में हुई संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ. अरविंद चतुर्वेदी कहा कि स्वामी जी ने युवाओं के मार्ग दर्शन व ज्ञान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। इस मौके पर बृजेश मणि मिश्र, डॉ. रोहित मिश्र, डॉ. योगेश मिश्र आदि थे। सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर प्राचार्य रेनू सहगल आदि मौजूद रहीं। रामगुलाम राय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार शाही ने अपने विचार रखे। इस दौरान प्राध्यापक राकेश राय, अतुल शुक्ल, धर्मेंद्र कुमार, वसुंधरा, आराधना राव, अनुराग ओझा, अजय यादव आदि थे।


श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और बताए मार्ग पर चलने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. केकेसी विश्वप्रेमी, पूर्व अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव आदि थे। राष्ट्रीय एकता युवा मंच नलकूप निरीक्षण भवन में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। एपी श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की संस्कृति विश्व में अतुलनीय है। इस मौके पर प्रोफेसर वाईपी सिंह, मोहम्मद अशरफ आलम खां आदि थे। राष्ट्रीय विद्यार्थी सभा की ओर से आयोजित गोष्ठी में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आंतरिक चेतना के प्रेरणा स्रोत है। इस दौरान डॉ. शुभम चौरसिया, शिवशंकर गौड़, राहुल चंद्रा, शिखर श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी, संदीप गौड़, शैलेंद्र पटेल आदि थे।

‘स्वामी विवेकानंद का जीवन प्रेरणादायक’
स्वामी विवेकानंद का जीवन चरित्र युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। युवा उनके आदर्शों पर चलकर देश को स्वर्णिम युग की तरफ  ले जा सकते हैं। आज के समय में विवेकानंद का जीवन चरित्र अत्यंत प्रासंगिक है। ये बातें युवा दिवस पर अधिवक्ता परिषद की ओर से बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट में ‘भारतीय लोकतंत्र और स्वामी विवेकानंद’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला जज और गोरखपुर के स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी ने कही। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र नाथ शुक्ला और संयोजन संचालन ब्रह्मदेव सिंह ने किया। मंत्री अभयनंदन त्रिपाठी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिमन्यु पांडेय और मंत्री प्रियानंद सिंह, सत्यप्रकाश राय, गौरीशंकर पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान पद्माकर दत्त तिवारी, घनश्याम सिंह, अशोक शुक्ल, दीपक, अभिनव सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed