{"_id":"ad2947840e5b731c142db84ce9b519e0","slug":"surveillance-drones-would-be-engaged-in-protection-of-800-policeman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से होगी निगरानी, सुरक्षा में लगे 800 पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन से होगी निगरानी, सुरक्षा में लगे 800 पुलिसकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था पर बृहस्पतिवार की रात एसएसपी ने मुहर लगा दी। एसपी (सिटी) को सुरक्षा प्रभारी बनाने के साथ ही तीन एएसपी समेत कुल 800 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में ड्यूटी लगाई गई है। ड्रोन के साथ ही सीसीटीवी कैमरे से पूरे परिसर की निगरानी होगी।
यूनिवर्सिटी परिसर में अस्थायी पुलिस चौकी खोली गई है।
चार दिनों तक चलने वाले महोत्सव की सुरक्षा में एसएसपी अनंत देव ने तीन एएसपी, सात सीओ, 12 थानेदार समेत 800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी भी यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद रहेगी। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक और रात आठ से सुबह आठ तक दो शिफ्ट में लगेगी। सुरक्षा व्यवस्था की मानीटरिंग करने के लिए यूनीवर्सिटी परिसर में अस्थाई पुलिस चौकी खोली गई है। कैंट थाने में तैनात दरोगा शकील अहमद को इसका प्रभारी बनाया गया है।
परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ ही ड्रोन से पूरी व्यवस्था की निगरानी करने के लिए पुलिस चौकी में एक दरोगा, दो सिपाही तैनात रहेंगे। नाइट शो के समय हुड़दंग करने वाले लोगोें पर कार्रवाई के लिए गुंडा दमन दल का गठन किया गया जो सादे लिबास में परिसर में रहेगा।
विज्ञापन
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि महोत्सव की पूरी व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। बम स्क्वाएड, डॉग स्क्वाएड के साथ सुबह शाम पूरे परिसर की चेकिंग करने का निर्देश दिया है। डीआईजी शिवसागर ने बृहस्पतिवार की रात यूनिवर्सिटी में पहुंचकर महोत्सव की सुरक्षा की जानकारी लेने के साथ ही कमियों को दूर करने का निर्देश एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल को दिया।
चार दिनों तक यूनिवर्सिटी की तरफ नहीं जाएंगे वाहन
महोत्सव के चलते गोरखपुर यूनिवर्सिटी के सामने से बड़े वाहन नहीं जाएंगे। शुक्रवार की दोपहर दो बजे से लागू होने वाला डायवर्जन एक फरवरी की रात तक प्रभावी होगा। एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने बताया कि यूनिवर्सिटी चौराहे से छात्रसंघ चौराहा, आरटीओ, इनकम टैक्स आफिस से यूनिवर्सिटी गेट की तरफ आने वाले रास्ते पर डायवर्जन प्रभावी होगा।