फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   supporters celebrate yogi adityanath birthday in gorakhpur

गोरखपुरः धूमधाम से मनाया गया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन, समर्थकों ने की दीर्घायु की कामना

Wed, 05 Jun 2019 05:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 05 Jun 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
supporters celebrate yogi adityanath birthday in gorakhpur
योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु की कामना के लिए यज्ञ करते समर्थक - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए बतौर मुख्यमंत्री उनके काम की प्रशंसा की है। वहीं गोरखपुर में अलग-अलग जगहों पर उनके समर्थकों ने धूमधाम से उनका जन्मदिन बनाया। गोरखनाथ मंदिर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर को मिठाई खिलाई तो हरिओम तिराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लोगों को पौधे दिए और मिठाई खिलाई।  

विज्ञापन


इसके अलावा उनके दीर्घायु की कामना को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के लोगों ने गोलघर काली मंदिर में हवन पूजन की। साथ ही जटाशंकर गुरुद्वारा के सामने सिख समाज द्वारा शरबत और मिठाई बांटी गई। 
विज्ञापन


वहीं, योगा आदित्यनाथ ने अपने जन्मदिन को बड़े ही सादे ढंग से मनाया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने आवास पर पौधरोपण कर लोगों से पेड़ लगाने व उनका संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस मौके पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम ऐसी चीजों का उपयोग न करें जो कि हमारे पर्यावरण के लिए घातक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम अपनी जननी धरती मां के लिए समर्पित होकर इसे और अधिक स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लें। पर्यावरण का संरक्षण और संवर्द्धन हम सबकी सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। आइये, हम सभी लोग अपने दैनिक जीवन में भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed