{"_id":"59341be34f1c1b7873bdc767","slug":"superviser-will-be-responsible-for-city-s-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डों की सभी समस्याओं के लिए सुपरवाइजर होंगे जिम्मेदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डों की सभी समस्याओं के लिए सुपरवाइजर होंगे जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 05 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई व्यवस्था की बेहतर ढंग से निगरानी न हो पाना भी शहर की खराब सफाई व्यवस्था की एक बड़ी वजह है। प्राथमिक तौर पर इसकी निगरानी का जिम्मा शहर के सुपरवाइजरों की है। बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हुए नगर आयुक्त ने उन्हें बिजली, पानी, निर्माण समेत निगम के सभी कामों की रिपोर्ट हर दिन देने का निर्देश दिया है। वहीं विभाग के अन्य अधिकारी सुपरवाइजरों के कामों की निगरानी करेंगे। सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले रविवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह ने निगम के सदन हॉल में सभी सफाई सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर सीएम का शहर है। इसे हर हाल में सुंदर बनाना है। इसमें सुपरवाइजरों की भूमिका महत्वपूर्ण है, क्योंकि सुपरवाइजर वार्ड का जानकार होता है। इसलिए उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि बिजली, पानी, सफाई, निर्माण आदि से जुड़ी समस्याओं से लोगों को निजात दिलाए। इसके साथ ही काम में आ रही दिक्कतों की जानकारी भी मांगी गई। कुछ सुपरवाइजरों ने संसाधनों का अभाव बताया, जो उनसे लिखित में मांगा गया है।
नगर आयुक्त ने कहा कि काम कितना हुआ, कितना बाकी है आदि की जानकारी के लिए हर रोज 5-5 वार्डों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि सफाई से समझौता नहीं होगा। जो निजी फर्म सफाईकर्मियों से वार्डों की सफाई कराते हैं, उन्हें कर्मचारियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी, अगर ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री 14 को आएंगे, ऐसे में कर्मचारियों और सुपरवाइजरों को एक सप्ताह में सफाई का काम कर लेना होगा।
विज्ञापन
अतिक्रमण कराने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
कई इलाकों में नगर निगम की जमीन के अलावा नाले-नालियों पर अतिक्रमण है। अगर नगर निगम की जमीन, नालों और सड़क किनारों आदि जगह पर अवैध वसूली, अतिक्रमण और कब्जा कराने के मामले में अधिकारियों या कर्मचारियों की संलिप्तता मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पब्लिक डिलिवरी सिस्टम बेहतर बनाना होगा
नगर आयुक्त ने कहा कि लोगों की जरूरतों को समझना होगा। सफाई, पेयजल, बिजली, पथ प्रकाश और सड़क, छुट्टा पशुओं को नियंत्रित करने की सेवाओं को बेहतर बनाना होगा। ये सब पब्लिक डिलिवरी सिस्टम में शामिल है।
‘शहर की बेहतरी के लिए देंगे अपना सर्वश्रेष्ठ’
नगर निगम सुपरवाइजर संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने कहा कि नगर आयुक्त ने जो निर्देश दिया है, उसके लिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। शहर को साफ-सुथरा बनाने में सभी सुपरवाइजर सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। बुधवार को उनकी बैठक बुलाई गई है। इसमें नगर आयुक्त के आदेश के अनुसार सफाई के अलावा अन्य कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।