फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students Parliament is necessary for education quality

शिक्षा की गुणवत्ता के लिए छात्र संसद जरूरी : प्रेमचंद

Tue, 02 Aug 2016 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 02 Aug 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
Students Parliament is necessary for education quality
सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे छात्र संसद गठन के बाद शपथ लेते छात्र। - फोटो : Mahesh Kumar
सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूर्यकुंड में छात्र संसद के चुने गए पदाधिकारियों को मंगलवार को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उप्र के अध्यक्ष प्रेमचंद गोंड ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए छात्र संसद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह छात्रसंघ यूनिवर्सिटी या महाविद्यालय में गठित छात्रसंघ से अलग होगा, क्योंकि यह संसद नकारात्मक कार्यों के लिए दबाव बनाने की जगह सृजनात्मक कार्यों में सहयोग देगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र की श्रेष्ठता राष्ट्र के नागरिकों पर निर्भर करता है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि छात्र संसद छात्रों में योग्य नागरिक गुणों का विकास करने, उन्हें संसदीय व लोकतांत्रिक व्यवस्था से परिचित कराने, छात्रों में दायित्व बोध का ज्ञान कराने व उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक है। कार्यक्रम की प्रस्तावना छात्र संसद प्रमुख जल्लू प्रसाद कुशवाहा ने रखी। प्राचार्य राजबिहारी विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत तथा उपप्रधानाचार्य रमेश सिंह ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन


अरुण प्रधानमंत्री व शिवांश मुख्य न्यायाधीश चुने गए
छात्र-संसद में एक प्रधानमंत्री, दो उपप्रधानमंत्री, एक मुख्य न्यायधीश, चार अन्य न्यायाधीश, एक मुख्य सेनापति, एक उपसेनापति, व चार सहयोगी सेनापति, 45 सदस्यीय मत्रिमंडल सहित 80 सदस्यों का निर्वाचन किया गया है। प्रधानमंत्री के लिए अरुण प्रताप सिंह, उपप्रधानमंत्री पद पर अभिजीत श्रीवास्तव, मुख्य न्यायाधीश पद पर शिवांश श्रीवास्तव तथा विशाल मिश्र को मुख्य सेनापति नियुक्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed