फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students jaam the road after destroying in college

छात्रों ने कॉलेज में तोड़फोड़ कर जाम किया हाइवे

Tue, 30 Aug 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 30 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Students jaam the road after destroying in college
प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : amar ujala
पीपीगंज के बापू इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह छात्रों ने कॉलेज में तोड़फोड़ करने के बाद सोनौली हाइवे जाम कर दिया। छात्र राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में टीम को भेजने की व्यवस्था न किए जाने से नाराज थे। जाम लगाने के बाद उन्होंने राहगीरों से दुर्व्यवहार करने के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के प्रयास किया। मौके पर पहुंचे प्रबंधक ने आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया।
विज्ञापन


पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार एक सितंबर से इलाहाबाद में राज्य स्तरीय मंडलीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन है। इसमें बापू इंटर कॉलेज की टीम जूनियर वर्ग में विजयी होने के बाद प्रतियोगिता में शामिल होगी। खिलाड़ियों को 28 से 31 अगस्त के बीच इलाहाबाद जाना है। ट्रेन से रिजर्वेशन के लिए प्रति छात्र 400 रुपये का इंतजाम विद्यालय प्रशासन को करना है। 27 अगस्त को विद्यालय प्रशासन को रिजर्वेशन के लिए रुपये देने थे लेकिन प्रिंसिपल के अवकाश पर होने के कारण भुगतान नहीं हो पाया।

विज्ञापन

 

सोमवार की सुबह छात्र गेम टीचर संजय सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने पैसा न मिलने से रिजर्वेशन न होने की जानकारी दी। प्रतियोगिता में शामिल न हो पाने के अंदेशे से गुस्साए छात्रों ने स्कूल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कई कमरों के दरवाजे उखाड़ने के बाद, कुर्सियां, गमला तोड़ दिया। सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक कॉलेज में तोड़फोड़ करने के बाद हाइवे पर पहुंच गोरखपुर - सोनौली मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। मौके पर पहुंचे प्रबंधक कमाल जावेद अहमद ने इलाहाबाद भेजने की व्यवस्था कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। आधे घंटे तक हाइवे ठप होने के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। प्रिंसिपल राम बहाल त्रिपाठी ने कॉलेज के ही कुछ शिक्षकों पर छात्रों को उकसाकर बवाल कराने की बात कही है। 

प्रिंसिपल की पत्नी ने कार तोड़ने की दी तहरीर

बापू इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रामबहाल त्रिपाठी की पत्नी आशा देवी ने सोमवार की शाम थाने पहुंच तहरीर दी। कॉलेज में सुबह तोड़फोड़ करने वाले युवकों पर प्रबंधक के इशारे में उनके बेटे की कार तोड़ने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



आशा देवी ने बताया कि उनके पति छुट़्टी पर बाहर गए है। चार्ज अपने जूनियर को देकर गए हैं। उनका बेटा कॉलेज में शिक्षक है। सोमवार को पिता की कार लेकर गया था। कार्यालय के साथ ही कक्षाओं में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले छात्रों के बीच मौजूद युवकों ने पत्थर फेंककर कार का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रबंधक कमाल खान की बात न मानने पर भविष्य में भी ऐसी घटना होने की चेतावनी देकर चले गए। आशा देवी ने परिवार के जान को खतरा बताते हुए तोड़फोड़ करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग किया है। डीएम और एसएसपी को भी उन्होंने पत्र भेजकर घटना की जानकारी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed